न्यूजीलैंड में छह लोगों को छुरा मारने वाला आइएस आतंकी मारा गया

न्यूजीलैंड की सुपरमार्केट से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रधानमंत्री जेसिंड़ा अर्डर्न ने इसकी जानकारी देते हमले को आतंकी करार दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आइएसआइएस से प्रेरित एक आतंकवादी ने शुक्रवार को आकलैंड में स्थित एक सुपरमार्केट में 6 लोगों को चाकू मार दिया।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 02:46 PM (IST)
न्यूजीलैंड में छह लोगों को छुरा मारने वाला आइएस आतंकी मारा गया
न्यूजीलैंड में 6 लोगों को छुरा मारने वाला आतंकी पुलिस के हाथों मारा गया

वेलिंगटन, एपी। न्यूजीलैंड प्रशासन ने कहा कि एक हिंसक आतंकी ने एक सुपर मार्केट में घुसकर खरीददारी कर रहे छह लोगों को चाकू मार दिया। है। इसके बाद पुलिस दस्ते ने हमलावर को गोली मार दी है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इसे एक आतंकी हमला बताया है। उन्होंने कहा कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक है, जिसका जुड़ाव आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) से है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां उससे वाकिफ थीं और उस पर बराबर नजर रख रही थीं, लेकिन कानून के दायरे में बंधे होने से उसे तब जेल में नहीं डाला जा सकता था।

तीन की हालात बेहद गंभीर, चल रहा इलाज

प्रधानमंत्री अर्डर्न ने बताया कि घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है। यह वारदात शुक्रवार की दोपहर 2.40 बजे न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के सुपरमार्केट काउंटडाउन में हुई है। उन्होंने बताया कि चूंकि हमलावर की लगातार निगरानी की जा रही थी, इसलिए पुलिस सतर्कता दस्ते और एक स्पेशल टीम ने उसे तत्काल घेरकर गोली मार दी। उसके हमला करने के एक मिनट बाद ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

हमले की पीछे की वजह नहीं हुई साफ

एक राहगीर ने मार्केट के बाहर से घटना का वीडियो बनाया है, जिसमें हमलावर पर दस गोलियां दागी गई हैं। आसपास के दुकानदारों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में मदद की है। उल्लेखनीय है कि ऑकलैंड में कोरोना के चलते लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। लोगों के केवल रोजमर्रा का राशन लेने जाने की अनुमति है। अभी तक हमले की पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। 

 मार्च 2019 न्यूजीलैंड में हुआ था इस तरह का हमला

गौरतलब है कि मार्च 2019 न्यूजीलैंड के डुनेडिन में इसी तरह एक सुपरमार्केट में हमला हुआ था। इस दौरान एक हमलावर ने चाकू मारकर सुपरमार्केट के भीतर चार लोगों को घायल कर दिया था। यह हमला सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था।

chat bot
आपका साथी