ऑकलैंड में लॉकडाउन के बाद भी नहीं थम रहा संक्रमण का खतरा, न्यूजीलैंड में दर्ज हुए नए 7 मामले

पिछले 24 घंटे में सात नए और संक्रमित मामले दर्ज किए हैं। देश में सख्त लॉकडाउन और सड़कों पर मास्क पहने के बाद भी यहां के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड संक्रमण तेज गति से फैल रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:48 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:50 PM (IST)
ऑकलैंड में लॉकडाउन के बाद भी नहीं थम रहा संक्रमण का खतरा, न्यूजीलैंड में दर्ज हुए नए 7 मामले
ऑकलैंड में लॉकडाउन के बाद भी नहीं थम रहा संक्रमण का खतरा, न्यूजीलैंड में दर्ज हुए नए 7 मामले

वेलिंगटन, एएनआइ। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड मे 26 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने के बाद भी संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। अब देश में पिछले 24 घंटे में सात नए और संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। देश में सख्त लॉकडाउन और सड़कों पर मास्क पहने के बाद भी यहां के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में फैल रहा है। 

पिछले दिनों में देश में कई मामले दर्ज किए गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री क्रिस हिपकिंस (Health Minister Chris Hipkins) ने कहा था कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन के 12 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से दो संक्रमण ऑकलैंड से दक्षिण में 210 किमी दूर तोकोरा के नॉर्थ आइलैंड में दर्ज हुए हैं। 

26 अगस्त के बाद होगी समीक्षा

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न (Jacinda Ardern) ने बताया था कि  देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में वे लॉकडाउन को 12 और दिनों के लिए बढ़ा दिया है।  अब 26 अगस्त तक यह शहर लॉकडाउन रहेगा। यानी देश में शारीरिक दूरी व फेसमास्क से जुड़े नियमों को लेकर सख्ती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कहा था कि  हालात की समीक्षा 21 अगस्त को की जाएगी। देश के बाकी हिस्सो में लेबल 2 का अलर्ट जारी रहेगा। इससे पहले उन्होंने देश में होने वाले आम चुनावों की तारीखों को भी आगे बढ़ा दिया था। मंगलवार को ऑकलैंड के एक परिवार के चार सदस्य एकसाथ संक्रमित पाए गए जबकि न्यूजीलैंड में इससे पहले 102 दिनों से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया था, लेकिन अचानक से फिर से न्यूजीलैंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है।

बता दें कि चीन के वुहान से फैले इसा वायरस का असर पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। दुनिया में इस वायरस से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित है। यहां पर  53 लाख 22 हजार के पार पार मामले पहुंच गए है वहीं मौत का आंकड़ा 1 लाख 68 हजार के पार पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी