न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा करेंगी अपने प्रेमी से शादी, अगली गर्मी में होगा विवाह

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने विवाह गर्मी के मौसम करने की बात कही है। दक्षिणी गोला‌र्द्ध में गर्मी का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच होता है। ऐसी स्थिति में इन्हीं महीनों में उनका विवाह होगा। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के क्लार्क गेफोर्ड लंबे समय तक मित्र रहे हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:34 PM (IST)
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा करेंगी अपने प्रेमी से शादी, अगली गर्मी में होगा विवाह
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा करेंगी अपने प्रेमी से शादी, अगली गर्मी में होगा विवाह

वेलिंग्टन, एपी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपने प्रेमी क्लार्क गेफोर्ड से शादी करने का फैसला किया है। जेसिंडा ने कहा कि वह अगली गर्मी में शादी करने जा रही हैं।

यह जानकारी उन्होंने एक साक्षात्कार में दी। शादी की तारीख उन्होंने अभी नहीं बताई है। जेसिंडा अर्डर्न अपने प्रेमी के साथ पहले से ही रह रहीं हैं। उनके एक साल की बच्ची नीव भी है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने विवाह गर्मी के मौसम करने की बात कही है। दक्षिणी गोला‌र्द्ध में गर्मी का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच होता है। ऐसी स्थिति में इन्हीं महीनों में उनका विवाह होगा।

प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के क्लार्क गेफोर्ड लंबे समय तक मित्र रहे हैं। दो साल पहले जेसिंडा ने घोषणा की वह अपने मित्र गेफोर्ड के साथ पार्टनर के रूप में रहेंगी।

गेफोर्ड टीवी पर शो हॉस्ट करते थे। वह फिशिंग शो के प्रेजेंटर रहे हैं। अब उन्होंने अपनी बच्ची की देखभाल करने का फैसला किया है ।

जेसिंडा दूसरी ऐसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में बच्ची को जन्म दिया। इससे पहले पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में दूसरे बेटे को जन्म दिया था।

chat bot
आपका साथी