सुर्खियों में रहने वाली न्यूजीलैंड की पीएम जैकिंडा आर्डर्न 2 नवंबर को करेंगी सरकार का गठन

देश के इतिहास में किसी राजनीतिक दल को इतनी बड़ी जीत पहली बार हासिल हुई थी। आर्डर्न की सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी 87 फीसद वोट में से 48.9 फीसद वोट हासिल हुए थे। आर्डर्न सोमवार को नई सरकार का गठन करेंगी।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:07 PM (IST)
सुर्खियों में रहने वाली न्यूजीलैंड की पीएम जैकिंडा आर्डर्न 2 नवंबर को करेंगी सरकार का गठन
न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा आर्डर्न की फाइल फोटो। स्रोत- दैनिक जागरण।

मेलबर्न, एजेंसी। न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा आर्डर्न ने शनिवार को कहा है कि सोमवार को नई सरकार का गठन करेंगी। उन्‍होंने कहा कि वह अपनी कैबिनेट में सहयोगी ग्रीन पार्टी के दो मंत्रियों को भी शामिल करेंगी। बता दें कि आर्डर्न ने इस महीने की शुरुआत में हुए आम चुनावों चुनाव में भारी जीत हासिल की थी। हालांकि, इस चुनाव में उनकी लेबर पार्टी को भारी बहुमत प्राप्‍त हुआ है। अर्डर्न की पार्टी का सदन में पूर्ण बहुमत प्राप्‍त है। इसके बावजूद वह गठबंधन के नियमों और शर्तों का का पालन करेंगी। चुनाव पूर्व ग्रीन पार्टी के साथ हुए गठबंधन दल के दो सदस्‍यों को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा। आर्डर्न ने एक न्‍यूज टेलीविजन में कहा हमारे मंत्रीमंडल में जेम्स शॉ पर्यावरण मंत्री होंगे। मारमा डेविडसन परिवार और यौन हिंसा की रोकथाम के लिए मंत्री बनेंगे। उन्‍होंने कहा कि चुनाव की रात मैंने यह ऐलान किया था कि मेरे शासन में सभी की भागीदारी होगी।

आर्डर्न की पार्टी को 87 फीसद वोट में से 48.9 फीसद वोट मिले

कोरोना वायरस के खिलाफ देश को जंग जिताने वाली न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा आर्डर्न ने भारी बहुमत के साथ चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। देश के इतिहास में किसी राजनीतिक दल को इतनी बड़ी जीत पहली बार हासिल हुई थी। आर्डर्न की सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी 87 फीसद वोट में से 48.9 फीसद वोट हासिल हुए थे। आर्डर्न ने इस जीत के बाद कहा था कि देश ने लेबर पार्टी को 50 साल में सबसे ज्यादा समर्थन हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के सामने अभी कठिन वक्त आने वाला है, लेकिन पार्टी हर देशवासी के लिए काम करेगी। मुख्य विपक्षी दल नेशनल पार्टी को सिर्फ 27 फीसद वोट मिले थे, जो 2002 के बाद से उसका सबसे खराब प्रदर्शन है।

दुनियाभर में सुर्खियों में रही आर्डर्न

आर्डर्न अपने कार्यकाल में कई कारणों से दुनियाभर में चर्चित रहीं हैं। दूसरे देशों के नेताओं को उनसे सीखने की नसीहत दी जाती रही है। न्यूजीलैंड में उनके कार्यकाल में आतंकी हमले से लेकर प्राकृतिक आपदाओं ने कहर मचाया और आखिर में कोरोना वायरस की महामारी से सामना भी करना पड़ा। इन सभी से सफलता से निपटने के लिए आर्डर्न की काफी सराहना की गई। खासकर, जब दुनिया के बड़े-बड़े देश कोरोना की महामारी के सामने घुटने टेक रहे हैं, तब देश से उसे गायब करना उनकी जीत का एक बड़ा कारण बताया जाता है।

chat bot
आपका साथी