भूकंप आने पर भी नहीं घबराई न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री, जारी रखा अपना इंटरव्यू

न्यूजीलैंड में सोमवार को प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न (Jacinda Ardern) का लाइव इंटरव्यू चल रहा था और तभी वहां भूकंप का तेज झटका आया लेकिन जेसिंडा अपनी जगह से बिल्कुल नहीं हिलीं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:52 AM (IST)
भूकंप आने पर भी नहीं घबराई न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री,  जारी रखा अपना इंटरव्यू
भूकंप आने पर भी नहीं घबराई न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री, जारी रखा अपना इंटरव्यू

वेलिंगटन, एपी। न्यूजीलैंड में सोमवार को  प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न  (Jacinda Ardern) का लाइव इंटरव्यू चल रहा था और तभी वहां भूकंप का तेज झटका आया लेकिन जेसिंडा अपनी जगह से बिल्कुल नहीं हिलीं। वर्ष 2017 में जेसिंडा आर्डर्न न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनीं थीं। तब से लेकर अब तक कई संकटों का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए कारण वह बहुत लोकप्रिय हो गई हैं।

इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे होस्ट रयान से भूकंप आने के अहसास को शेयर कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा,'रयान...हम एक भूकंप का सामना कर रहे हैं। यहां चीजें हिल रही हैं...आपको मेरे पीछे चीजें हिलती दिख रही हैं।' वीडियो में स्पष्ट तौर पर चीजें हिलती हुई नजर आई। इस दौरान कैमरा और दूसरी चीजें भी हिलने लगती हैं। इसके बाद उन्होंने अपने होस्ट को उन्होने होस्ट रयान को आश्वासन दिया कि वह सुरक्षित हैं।

जियोनेट के अनुसार, वेलिंगटन और उसके आसपास के क्षेत्र में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 आंकी गई। इसका केंद्र वेलिंगटन के पास के ही शहर लेविन के उत्तर-पश्चिम में जमीन से 30 किलोमीटर अंदर था।

2011 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 185 लोग मारे गए थे। 2016 में यहां साउथ आईलैंड के कैकोरा में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें केवल 2 लोग मारे गए थे, लेकिन अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था।

उन्होंने न्यूजहब के होस्ट रयान ब्रिज (Ryan Bridge) को संसद परिसर में जो हुआ था वह बताने के लिए बीच में टोका। उन्होंने कमरे के चारों ओर नजर घुमाते हुए कहा, 'यहां भूकंप के झटके का अहसास हुआ,  लेकिन क्या आपको  मेरे पीछे घूमती हुई चीजें दिख रही हैं।'  

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित है और यहां बार-बार आने वाले भूकंपों के कारण इसे शैकी आइसल्स कहा जाता है।  यूएस जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार, सोमवार को प्रशांत महासागर में  5.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया जिसका केंद्र वेलिंगटन से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था।

chat bot
आपका साथी