दो अलग वैक्सीन की खुराकों का मिश्रण है कारगर, एस्ट्राजेनेका व स्पुतनिक V पर हुआ ट्रायल - RDIF

2019 के अंत में चीन के वुहान से निकले इस घातक कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुनिया भर में वैक्सीनेशन जारी है और अब तक 3993341219 खुराकें दी जा चुकी हैं। अब दो अलग-अलग वैक्सीन की खुराकों को एक साथ मिलाकर ट्रायल किया गया जिसके नतीजे सकारात्मक आए हैं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 02:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 02:41 PM (IST)
दो अलग वैक्सीन की खुराकों का मिश्रण है कारगर, एस्ट्राजेनेका व स्पुतनिक V पर हुआ ट्रायल - RDIF
अब दो अलग-अलग वैक्सीन की खुराकों को एक साथ मिलाकर ट्रायल किया गया जिसके नतीजे सकारात्मक आए हैं।

मास्को, रॉयटर्स। कोरोना संक्रमण की महामारी से बचाव में अब तक अधिकतर मान्यता प्राप्त वैक्सीन की दो खुराक पर्याप्त बताई गई है। अब दो अलग-अलग वैक्सीन की खुराकों को एक साथ मिलाकर ट्रायल किया गया जिसके नतीजे सकारात्मक आए हैं। दरअसल रूस निर्मित स्पुतनिक वी वैक्सीन की पहली खुराक को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की खुराक के साथ मिलाकर दिया गया। इसके बाद किसी तरह का गंभीर साइड इफेक्ट भी सामने नहीं आया है। शुक्रवार को यह जानकारी रशियन डायरेक्ट इंवेंस्टमेंड फंड (RDIF) की ओर से दी गई। बता दें कि यह ट्रायल इस साल फरवरी में अजरबेजान में शुरू किया गया था। 

Initial results of AstraZeneca/Sputnik mix & match vaccine joint trials in Azerbaijan, the world’s first, show combined vaccine use completely safe, no SAEs or cases of coronavirus after vaccination. Positive immunogenicity results expected in August.

👇https://t.co/M7GapXh778

— Sputnik V (@sputnikvaccine) July 30, 2021

वैक्सीनेशन के कॉम्बिनेशन के लिए किए गए इस रिसर्च मं 50 लोगों को शामिल किया गया था। यह जानकारी स्पुतनिक वी की मार्केटिंग करने वाले RDIF ने दी है। एस्ट्राजेनेका ने ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर वैक्सीन को विकसित किया है जबकि मॉस्को के गामालेया सेंटर में स्पुतनिक वी को विकसित किया गया है। दोनों ही कोरोना वैक्सीन में एक तरह की तकनीक का उपयोग हुआ है।

इसी माह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, RDIF के सीईओ किरिल दमित्रीव (Kirill Dmitriev) ने बताया कि हमारे वैज्ञानिकों द्वारा ट्रायल किया जा रहा है और ट्रायल के नतीजे इस माह के अंत तक आ जाएंगे जो कारगर होंगे। दिमित्रीव ने उम्मीद जताई थी कि जुलाई के अंत तक स्पुतनिक वी और एस्ट्राजेनेका मिक्स एंड मैच के ट्रायल को खत्म कर नतीजे जारी कर देंगे और ऐसा ही हुआ भी। 

RDIF was the first to suggest joint mix & match trials to other vaccine producers. It all started on November 23 when we made this offer to AstraZeneca here on Twitter.https://t.co/ft4ULcD4T5— Sputnik V (@sputnikvaccine) July 30, 2021

chat bot
आपका साथी