Mexico-US Border: अमेरिकी बॉर्डर को खोलने से मेक्सिको का इनकार, कहा- अभी इसे खोलने का औचित्य नहीं

18 मार्च से बंद अमेरिका-मेक्सिको सीमा को खोलने से मेक्सिको के विदेश मंत्री ने साफ इनकार कर दिया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:58 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:58 AM (IST)
Mexico-US Border: अमेरिकी बॉर्डर को खोलने से मेक्सिको का इनकार, कहा- अभी इसे खोलने का औचित्य नहीं
Mexico-US Border: अमेरिकी बॉर्डर को खोलने से मेक्सिको का इनकार, कहा- अभी इसे खोलने का औचित्य नहीं

 मेक्सिको सिटी, एपी। मेक्सिको अमेरिका के साथ लगती अपनी सीमा को खोलने के मूड में  नहीं है। मेक्सिको के विदेश मंत्रालय के सचिव मार्सेलो एबरार्ड (Marcelo Ebrard) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा एग्रीमेंट 21 अगस्त तक का है लेकिन फिलहाल बॉर्डर को खोलने का कोई आवश्यक कारण नहीं है। दक्षिण पश्चिमी अमेरिका में बढ़ते संक्रमण के मामलों की ओर इशारा करते हुए  एबरार्ड ने कहा, 'बॉर्डर को अभी नहीं खोला जा सकता है। फिलहाल इसे खोलने का फैसला बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है।'

बता दें कि  शुक्रवार को मेक्सिको में संक्रमण का आंकड़ा  5 लाख के पार चला गया और मरने वालों की संख्या 55 हजार है जो चिंता का कारण है। पिछले 24 घंटों मं यहां कोरोना वायरस के 7 हजार 3 सौ 71 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 5 हजार 7 सौ 51 है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने बताया कि इस अवधि में मृतकों की कुल संख्या 627 है जिसके बाद यहां अब तक कुल 55  हजार 2 सौ 93 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 7 लाख 64 हजार 7 सौ 85 हो चुकी है और मरने वालों का आंकड़ा 7 लाख 52 हजार 8 सौ 93 हो गई है। दुनिया भर के देशों में अमेरिका शीर्ष स्थान पर है, यहां संक्रमितों की कुल संख्या 52 लाख 48 हजार 1 सौ 72 है और मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 67 हजार 92 है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील है जहां 31 लाख 64 हजार 7 सौ 85 संक्रमण के मामले हैं और मरने वालों की संख्या 1 लाख 4 हजार 201है। तीसरे नंबर पर भारत और फिर रूस है। संक्रमण की लिस्ट में पांचवें पायदान पर मेक्सिको है जहां 5 लाख 5 हजार 7 सौ 51 संक्रमण के मामले हैं।

chat bot
आपका साथी