रमजान में दुबई के रेस्टोरेंट से कई पाबंदी हटीं, जानें- क्या हुआ बदलाव

Ramadan News रमजान में मुस्लिम दिनभर कड़ा उपवास रखते हैं और पानी भी नहीं पीते। इन्हीं लोगों की सुविधा के लिए खाने और पीने दोनों के लिए पर्देदारी अनिवार्य की गई थी। अब यह पाबंदी हटा दी गई है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 03:00 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 03:00 PM (IST)
रमजान में दुबई के रेस्टोरेंट से कई पाबंदी हटीं, जानें- क्या हुआ बदलाव
रमजान में दुबई के रेस्टोरेंट से कई पाबंदी हटीं, जानें- क्या हुआ बदलाव

दुबई, एपी। रमजान के दौरान वर्षो से चली आ रही कुछ परंपराओं को दुबई में समाप्त कर दिया है। हर साल रमजान में दिन के समय सभी रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के लिए पर्देदारी अनिवार्य थी। दिन में खाना खिलाने की अनुमति लेना भी जरूरी होता था। अब ये दोनों अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। नियमों में यह परिवर्तन इस मुस्लिम देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। अब न तो दिन में खाना खिलाने में पर्देदारी किया जाना जरूरी होगा और न ही किसी नियामक संस्था की अनुमति आवश्यक होगी।

नियमों के परिवर्तन की जानकारी यहां के आर्थिक विकास विभाग ने दी है। रमजान में मुस्लिम दिनभर कड़ा उपवास रखते हैं और पानी भी नहीं पीते। इन्हीं लोगों की सुविधा के लिए खाने और पीने दोनों के लिए पर्देदारी अनिवार्य की गई थी। अब यह पाबंदी हटा दी गई है। दुबई में यह परिवर्तन 2016 से शुरू किया गया है। जब रमजान के दौरान दिन के समय अल्कोहल की बिक्री में भी ढील दी गई थी।

chat bot
आपका साथी