नेपाल : बाढ़ के कहर से सात की मौत, तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिकों समेत कई लापता

बाढ़ के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों के घरों में पानी चला गया है बिजली के खंभे टूटकर नीचे गिर गए हैं और इसके अलावा लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:49 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:18 AM (IST)
नेपाल : बाढ़ के कहर से सात की मौत, तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिकों समेत कई लापता
सिंद्धुपालचौक में बाढ़ के कारण कई लोग लापता

काठमांडू, एएनआइ। नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ ने सात लोगों की जान ले ली है। वहीं, कई लोगों के लापता होने की खबर है। लापता होने वालों में भारतीय और चीनी नागरिक भी शामिल हैं। सिंधुपालचोक के जिला प्रशासन कार्यालय ने पुष्टि करते हुए कहा कि बाढ़ में अबतक 20 लोग लापता हुए हैं जिनमें तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

Nepal: 3 Indians and 3 Chinese nationals, among 20 missing people, in Sindhupalchok flash floods, confirms the District Administration Office of Sindhupalchok. pic.twitter.com/oyZkIIOrNL— ANI (@ANI) June 17, 2021

बारिश के कारण यहां नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। कल जिला प्रशासन ने आशंका जताई थी कि बाढ़ मेलमची और इंद्रावती नदी के मुख्य स्रोत से उत्पन्न हुई है।

Nepal: Flash floods wreak havoc in Sindhupalchok, leaving at least 7 dead and several missing.

Melamchi town submerged in a thick layer of mud & water. As per officials, about 200 houses in the town have been partially or completely damaged. (16.06.2021) pic.twitter.com/0kLM0pfWge

— ANI (@ANI) June 17, 2021

बाढ़ के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों के घरों में पानी चला गया है, बिजली के खंभे टूटकर नीचे गिर गए हैं और इसके अलावा लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मेलमची में पानी और कीचड की मोटी लेयर बन गई है, जिस वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 200 घर इस कारण आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भी बारिश के कारण बाढ़

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के गिप्सलैंड में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। यहां लगातार हुई बारिश के कारण बिजली ठप है जिस कारण लोगों का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

chat bot
आपका साथी