भ्रष्टाचार मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति गयूम गिरफ्तार

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयू्म मनी लांड्रिंग मामले में माले की एक अदालत में पेश हुए थे जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 12:14 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 04:58 PM (IST)
भ्रष्टाचार मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति गयूम गिरफ्तार
भ्रष्टाचार मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति गयूम गिरफ्तार
माले, रायटर। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयू्म को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गयूम मनी लांड्रिंग मामले में सोमवार को माले की एक अदालत में पेश हुए थे जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि वह गवाहों को रिश्वत देने की कोशिश कर रहे थे।

अभियोजन पक्ष ने पिछले सप्ताह गयूम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें पूर्व राष्ट्रपति को अपने कार्यकाल के दौरान सात करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन करने का आरोपी बनाया गया है।

इसी मामले में संलिप्तता के आरोप में वर्तमान सरकार के दो मंत्रियों को बीते शुक्रवार को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। मालदीव में पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में गयूम को हराकर इब्राहिम मुहम्मद सोलिह राष्ट्रपति बने थे।

chat bot
आपका साथी