Nepal Earthquake: नेपाल के पोखरा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 रही तीव्रता

सुबह सुबह नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र पोखरा से 35 किमी पूर्व में बताया जा रहा है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:31 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 09:19 AM (IST)
Nepal Earthquake: नेपाल के पोखरा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 रही तीव्रता
नेपाल के पोखरा में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया है।

काठमांडू, एएनआइ। नेपाल में सुबह सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5:42 बजे नेपाल (स्थानीय समय), काठमांडू के उत्तर पश्चिम में 113 किमी दूर इसका केंद्र था।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के भूकंप विज्ञानी डॉ लोकविजय अधिकारी ने एएनआई को बताया, 'भूकंप आज सुबह लगभग 5:42 (स्थानीय समय) पर लामजंग जिले के भुलभुले में 5.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने और किसी करह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Nepal | Epicenter of the earthquake lies at Bhulbhule of Lamjung District, where it occurred around 5:42 NPT. It has been recorded at 5.8 magnitude: Dr. Lok Bijay Adhikari, Chief Seismologist at National Earthquake Monitoring & Research Centre, told ANI pic.twitter.com/w2CIqAJyYJ

— ANI (@ANI) May 19, 2021

वहीं, नेपाल में आए भूकंप का असर भारत के बिहार में भी महसूस किया गया। बिहार की सीमा नेपाल से लगी हुई है, ऐसे में नेपाल में आने वाले भूकंप का असर बिहार में देखने को मिलता है। (अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है)

chat bot
आपका साथी