पेरिस में लग्जरी कार से मिला शेर का बच्चा, पिछले महीने भी फ्लैट में बरामद हुआ था शावक

व्यस्त सड़क पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को यह शावक किराये पर ली गई लैंबोर्गिनी कार से मिला।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:21 PM (IST)
पेरिस में लग्जरी कार से मिला शेर का बच्चा, पिछले महीने भी फ्लैट में बरामद हुआ था शावक
पेरिस में लग्जरी कार से मिला शेर का बच्चा, पिछले महीने भी फ्लैट में बरामद हुआ था शावक
पेरिस, एएफपी। फ्रांस की पुलिस ने राजधानी पेरिस के खूबसूरत गलियारे चैंप्स-एलिसीज पर खड़ी एक लग्जरी कार से शेर का शावक बरामद किया है। व्यस्त सड़क पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को यह शावक किराये पर ली गई लैंबोर्गिनी कार से मिला। पुलिस कार के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस इसे उन मामलों से जोड़कर देख रही है जिनमें वन्यप्राणी को अवैध रूप से पालतू पशु की तरह रखा गया था। पिछले महीने भी पेरिस के उपनगरीय इलाके के एक अपार्टमेंट से पुलिस ने छह हफ्ते का एक शावक बरामद किया था। इस मामले में अपार्टमेंट के मालिक को छह महीने की सजा दी गई थी।

इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजक ने कहा था कि यह अकेला मामला नहीं है। पुलिस ऐसे ही तीन अन्य मामलों की जांच में जुटी है। पिछले महीने दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले शहर में एक कार गैराज से करीब दो माह का एक शावक मिला था।

chat bot
आपका साथी