अब मास्क उतारने की हो रही तैयारी, 28 जून के बाद इटली में नहीं होगा अनिवार्य

अमेरिका के बाद अब इटली भी मास्क उतारने की तैयारी कर रहा है। इटली में महामारी कोविड-19 का प्रकोप कम हो गया है। इसे देखते हुए देश में ऐलान किया गया है कि इस माह के अंत से मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:36 AM (IST)
अब मास्क उतारने की हो रही तैयारी,  28 जून के बाद इटली में नहीं होगा अनिवार्य
अब मास्क उतारने की हो रही तैयारी, 28 जून के बाद इटली में नहीं होगा अनिवार्य

 रोम, एएफपी। इटली में महामारी कोविड-19 का प्रकोप कम हो गया है। इसे देखते हुए देश में ऐलान किया गया है कि इस माह के अंत से मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा। यह 28 जून से लागू किए जाने की बात की गई है। हालांकि यहां अभी भी सावधानी बरती जा रही है। इसके तहत ब्रिटेन से यहां आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य परीक्षण के साथ 5 दिनों के क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया।

देश के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्जा ने पिछले सप्ताह कहा था कि बढ़ते हुए कोरोना कोरोना के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि अमेरिका, कनाडा, जापान और यूरोप से आने वाले यात्रियों को ग्रीन पास दिखाना होगा। दरअसल ग्रीन पास वैक्सीन की खुराक लेने के बाद ही दी जाती है या फिर हाल ही में उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

डेढ़ साल से भी अधिक समय से दुनिया भर के देशों में महामारी कोविड-19 के कारण बुरा हाल है। स्वास्थ्य व्यवस्था तो चरमराई हुई है ही अर्थव्यवस्था भी डांवाडोल है। अमेरिकी यूनिवर्सिटी जॉन्स हॉपकिन्स द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार वैश्विक संक्रमण के मामले 178,686,182 हो गए और दुनिया भर में कुल मौतों का आंकड़ा 3,870,373 है। दुनिया में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक अमेरिका का हाल सबसे खराब है। यहां सबसे अधिक संक्रमण के मामले और इसके कारण मौतों का आंकड़ा है। अब तक यहां कुल संक्रमितों की संख्या 33,553,967 है और मौतें 602,086 है। संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर भारत है। यहां अब तक संक्रमण के कुल मामले 29,935,221 हैं।

#BREAKING Italy says face masks will no longer be mandatory from June 28 pic.twitter.com/DlScbhHvgS

— AFP News Agency (@AFP) June 21, 2021
chat bot
आपका साथी