इटली ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए नियम किए सख्त, 5 दिन के लिए क्वारंटाइन किया अनिवार्य

स्पेरन्जा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि अमेरिका कनाडा जापान और यूरोप से आने वाले यात्रियों को ग्रीन पास दिखाना होगा जो ये दर्शाता है कि उन्होंने वैक्सीन लगवा ली है या फिर हाल ही में उनका टेस्ट निगेटिव आया है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:33 PM (IST)
इटली ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए नियम किए सख्त, 5 दिन के लिए क्वारंटाइन किया अनिवार्य
इटली में बढ़ते हुए कोरोना कोरोना के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं

रोम, रॉयटर्स। इटली ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य परीक्षण के साथ 5 दिनों के क्वारंटाइन की शुरुआत की है। देश के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्जा ने शुक्रवार को कहा कि, बढ़ते हुए कोरोना कोरोना के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं।

लेकिन इस बीच सोचने वाली बात ये है कि, जिस वक्त इटली ने ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगाए हैं। तो वहीं अमेरिका, कनाडा, जापान और अन्य यूरोपीय संघ के राज्यों के यात्रियों पर से प्रतिबंध हटा देगा। स्पेरन्जा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि अमेरिका, कनाडा, जापान और यूरोप से आने वाले यात्रियों को ग्रीन पास दिखाना होगा, जो ये दर्शाता है कि उन्होंने वैक्सीन लगवा ली है या फिर हाल ही में उनका टेस्ट निगेटिव आया है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिलहाल भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक नए नियम शनिवार से लागू होंगे।

बता दें कि इटली- फ्रांस, ऑस्ट्रिया और जर्मनी के नक्शेकदम पर चल रहा है। उन्होंने पहले ही ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर पहले से ही अलग-अलग प्रतिबंध लगा दिए हैं।

ब्रिटेन ने शुक्रवार को बताया कि, कोविड-19 डेल्टा वेरिएंट के साप्ताहिक मामलों में 79 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। कोविड का ये वेरिएंट पहली बार भारत में मिला था। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक अभी के दौर में 91 फीसद कोरोना के मामले इसी वेरिएंट के आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी