दुबई में भारतीय लड़की ने तोड़ा योग का विश्व रिकॉर्ड, तीन मिनट 18 सेकंड में पूरी की चुनौती

उसने 11 साल की उम्र में गोल्डन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में गुरुवार को एक बार फिर छोटे से स्थान में सबसे तेजी से सौ योगासन करने का रिकॉर्ड दर्ज कराया।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 08:34 PM (IST)
दुबई में भारतीय लड़की ने तोड़ा योग का विश्व रिकॉर्ड, तीन मिनट 18 सेकंड में पूरी की चुनौती
दुबई में भारतीय लड़की ने तोड़ा योग का विश्व रिकॉर्ड, तीन मिनट 18 सेकंड में पूरी की चुनौती

दुबई, प्रेट्र। दुबई स्थित एक भारतीय लड़की समृद्धि कालिया ने तीन मिनट के भीतर एक छोटे से बॉक्स में सौ योगासन करने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह इस लड़की का तीसरा योग खिताब है। वहीं एक महीने से भी कम समय में उसने ये दूसरा रिकॉर्ड बनाया है।

उसने 11 साल की उम्र में गोल्डन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में गुरुवार को एक बार फिर छोटे से स्थान में सबसे तेजी से सौ योगासन करने का रिकॉर्ड दर्ज कराया। उसने बुर्ज खलीफा के व्यूइंग डेक पर तीन मिनट 18 सेकंड में यह चुनौती पूरी की। एक छोटे से बॉक्स के अंदर एक मिनट में लगभग 40 एडवांस्ड योगासन करने का खिताब पाने के कुछ ही हफ्तों बाद उसने ये तीसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दुबई में एंबेसडर स्कूल के ग्रेड सात की छात्रा का मानना है कि इस तरह की अविश्वसनीय उपलब्धियों को कड़ी मेहनत और दृढ़ता से ही पाया जा सकता है।

योग के अलावा साइकिल, टेनिस और तैराकी का भी है शौक

द खलीज टाइम्स ने कालिया के हवाले से लिखा, 'अगर हम आगे बढ़ने की हिम्मत रखते हैं, तो हमारे सपने सच हो सकते हैं। मुझे लगता है कि मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी शारीरिक क्षमता नहीं है बल्कि मेरी मानसिक क्षमता है।' कालिया हर दिन तीन घंटे का योग अभ्यास करने के अलावा लॉन टेनिस, साइकिल, तैराकी, आइस स्केटिंग का आनंद भी लेती है। साथ ही वह बैडमिंटन खेलना भी सीख रही है। कालिया को जनवरी 2020 में योग में उकृष्ट उपलब्धियों के लिए भारत के महावाणिज्य दूत ने प्रवासी भारतीय दिवस पुरस्कार से नवाजा था।

जीवन के लिए बहुत आवश्यक है योग

बता दें कि स्वस्थ और सुखी रहने का महत्वपूर्ण मंत्र है योग। इससे तन स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। यही मनुष्य की सबसे बड़ी अभिलाषा है कि जीवन सुखी एवं मस्त रहे। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग एक पॉवर बूस्टर है। यह ओज और ऊर्जा को बढ़ाता है। योग बाहर और भीतर, दोनों तरह के वायरस से लड़ने की क्षमता रखता है।

chat bot
आपका साथी