यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति में चुना गया भारत, चार साल का है कार्यकाल

चार साल के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संगठन की विश्व धरोहर समिति के लिए चुना गया है। एक सप्ताह पहले ही भारत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के लिए फिर से चुना गया था। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर खुशी जताई है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 02:45 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 02:45 AM (IST)
यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति में चुना गया भारत, चार साल का है कार्यकाल
संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संगठन की विश्व धरोहर समिति के लिए चुना गया भारत

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र।  भारत को संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संगठन की विश्व धरोहर समिति के लिए गुरुवार को चुना गया। इसका कार्यकाल चार साल का होगा। इससे एक सप्ताह पहले भारत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के लिए फिर से चुना गया था। वहीं सीबीआई के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा को गुरुवार को इंटरपोल की कार्यकारी समिति में एशिया के एक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। 89वीं इंटरपोल महासभा (89th Interpol Assembly) के दौरान टाप पैनल के विभिन्न पदों के लिए यह चुनाव इस्तांबुल (Istambul) में हुआ। एक सूत्र ने बताया कि यह एक कठिन चुनाव था जिसमें भारत चीन, सिंगापुर, कोरिया गणराज्य और जार्डन के चार अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ दो पदों के लिए चुनाव लड़ रहा था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने देश की इन दोनों उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर की है।

Good day for Indian diplomacy.

Elected to the @UNESCO World Heritage Committee for 2021-25.

Praveen Sinha also elected to the @INTERPOL_HQ Executive Committee.

Keep it up #TeamMEA.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 25, 2021

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एक ट्वीट में कहा कि यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि भारत ने एशिया प्रशांत क्षेत्र से विश्व विरासत समिति की सीट जीती है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद देती हूं।

Happy to announce that India has won the seat on World Heritage Committee 2021-26 ( UNESCO) from the Asia Pacific region. I thank all our supporters for leading us to this historic win.— Meenakashi Lekhi (@M_Lekhi) November 25, 2021

'इंडिया एट यूनेस्को' ने ट्वीट किया कि भारत (2021-25) चार साल के कार्यकाल के लिए 142 वोटों के साथ विश्व धरोहर समिति के लिए चुना गया। इससे पहले 17 नवंबर को भारत 2021-25 के कार्यकाल के लिए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में फिर से चुना गया था। संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की इस समिति पर विश्व विरासत संधि के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी है।

India gets elected to the World Heritage Committee with 142 votes for a four year term from 2021-25 ! #WorldHeritageWeek @DrSJaishankar @VishalVSharma7 @harshvshringla @M_Lekhi @narendramodi pic.twitter.com/ftzRLgH8eg— India at UNESCO (@IndiaatUNESCO) November 25, 2021

chat bot
आपका साथी