पश्चिमी अफ्रीका के बर्किना फासो में भारतीय समेत तीन अगवा

बर्किना फासो में इससे पहले भी विदेशी कामगारों को अगवा किए जाने की घटनाएं हो चुकी हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:00 PM (IST)
पश्चिमी अफ्रीका के बर्किना फासो में भारतीय समेत तीन अगवा
पश्चिमी अफ्रीका के बर्किना फासो में भारतीय समेत तीन अगवा

उगाडुगू, एएफपी। पश्चिम अफ्रीकी देश बर्किना फासो में संदिग्ध आतंकियों ने एक भारतीय और एक दक्षिणी अफ्रीकी समेत तीन लोगों का अपहरण कर लिया है। तीनों ही देश के उत्तरी इलाके में एक सोने की खदान में काम करते हैं। एक अन्य खदान कर्मी ने इस घटना की जानकारी दी।

उसके अनुसार, तीनों सुबह आठ बजे खदान के पास से गए थे। दो घंटे बाद भी उनमें से कोई वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि इनाटा स्थित सोने की खदान और डजीबो शहर के बीच कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया। डजीबो शहर माली और नाइजर से लगा हुआ है। अपहरणकर्ता तीनों को लेकर माली की सीमा पार कर गए।

आशंका जताई गई है कि अपहरणकर्ता इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकी समूह के सदस्य हैं। बर्किना फासो में इससे पहले भी विदेशी कामगारों को अगवा किए जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। जनवरी, 2016 में बुजुर्ग ऑस्ट्रेलियाई दंपती को अगवा किया गया था। 2015 में अलकायदा समर्थित संगठन ने रोमानिया के एक नागरिक का अपहरण किया था जो अब भी आतंकी संगठन की कैद में है।

chat bot
आपका साथी