कोरोना वैक्सीनेशन के बावजूद सैंकड़ों इंडोनेशियाई डॉक्टर संक्रमित, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

चीनी कोरोना वैक्सीन सिनोवैक (Sinovac) की खुराक ले चुके इंडोनेशिया के 300 से अधिक डॉक्टर कोविड-19 के चपेट में हैं। दर्जनों संक्रमितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस के रूप बदलते स्ट्रेन पर वैक्सीन के प्रभावी होने पर संदेह जताया जा रहा है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:56 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:56 PM (IST)
कोरोना वैक्सीनेशन के बावजूद सैंकड़ों इंडोनेशियाई डॉक्टर संक्रमित, दर्जनों अस्पताल में भर्ती
वैक्सीनेशन के बावजूद सैंकड़ों इंडोनेशियाई डॉक्टर संक्रमित, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

 जकार्ता, रॉयटर्स। इंडोनेशिया में तीन सौ से अधिक ऐसे डॉक्टर महामारी कोविड-19 की चपेट में आ गए जिन्हें कोरोना वैक्सीन की खुराक मिल चुकी थी। दर्जनों संक्रमित डॉक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। इन्हें चीनी कोरोना वैक्सीन सिनोवैक (Sinovac) की खुराक दी गई थी। गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन के असर को लेकर लोगों के बीच आशंकाएं हैं। इनका मानना है कि वायरस के नए स्ट्रेन पर ये वैक्सीन असरदार नहीं हैं।

अधिकांश डॉक्टर बगैर लक्षण (asymptomatic) वाले हैं और घरों के भीतर आइसोलेशन में हैं लेकिन दर्जनों डॉक्टरों को काफी बुखार है और उनका ऑक्सीजन स्तर भी काफी कम है। यह जानकारी सेंट्रल जावा के कुडुस जिला हेल्थ ऑफिस के प्रमुख बदाइ इसमोयो (Badai Ismoyo) ने दी। ऐसा माना जा रहा है कि कुडुस में महामारी का कारण कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट है जिसके कारण यहां के अस्पतालों में 90 फीसद से अधिक बिस्तर मरीजों से भरे हैं।

यहां जनवरी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के साथ ही प्राथमिकता तय की गई थी। इसके अनुसार सबसे पहले हेल्थकेयर वर्करों को खुराक दी गई। सभी को चीनी बायोफर्माक्यूटिकल कंपनी द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन सिनोवैक (Sinovac) दिया गया। यह जानकारी इंडोनेशियाई मेडिकल एसोसिएशन (IDI) ने दी।

देश की राजधानी जकार्ता में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रिजो सिदिप्रातोमो ने रॉयटर्स से बताया कि उन्हें यह पता है कि शहर में कम से कम आधे दर्जन डॉक्टर कोविड 19 के कारण अस्पताल में भर्ती हैं जबकि इन सभी को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से एक की हालत गंभीर है और उन्हें आइसीयू में रखा गया है। उन्होंने बताया, 'यह हमारे लिए चेतावनी है क्योंकि हम केवल वैक्सीनेशन पर निश्चिंत नहीं हो सकते।' उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के सख्त पालन का आग्रह किया।

ईद के की बाद यहां कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी बढ़त देखा जा रहा है। बुधवार को यहां कुल दस हजार के करीब नए मामले आए जो फरवरी के बाद से सबसे अधिक है। नवीनतम स्थिति की रिपोर्ट को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने इंडोनेशिया में सख्त लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी