हांगकांग में 27 नवंबर को नीलाम होगा भारत और हॉलीवुड की शान 'बड़ौदा का चांद'

ऑस्ट्रिया की साम्राज्ञी मारिया थेरेसा ने भी यह हीरा पहना था। इस नीलामी का आयोजन क्रिस्टी की ओर से किया जा रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 12:49 AM (IST)
हांगकांग में 27 नवंबर को नीलाम होगा भारत और हॉलीवुड की शान 'बड़ौदा का चांद'
हांगकांग में 27 नवंबर को नीलाम होगा भारत और हॉलीवुड की शान 'बड़ौदा का चांद'

हांगकांग, आइएएनएस। भारत और हॉलीवुड की शान रहा 'बड़ौदा का चांद' नाम से मशहूर 24 कैरेट का हीरा हांगकांग में 27 नवंबर को नीलाम होगा। पीले रंग और नाशपाती के आकार का यह हीरा 15वीं शताब्दी के दौरान बड़ौदा में राज कर रहे गायकवाड़ परिवार के पास था। गायकवाड़ भारत के सबसे पुराने और संपन्न राजशाही परिवारों में हैं।

कुछ सदियों तक गायब रहने के बाद 1926 में यह हीरा दोबारा सामने आया जब प्रिंस रामचंद्र उसे अमेरिका ले गए थे। 1943 में लॉस एंजिलिस में हुए ईस्टर फैशन फेस्टिवल में इस अनोखे हीरे की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

1950 के करीब यह हीरा मायर आभूषण कंपनी के मालिक मायर रोजेनबाउम के पास था। इस दौरान 'बड़ौदा के चांद' को काफी प्रसिद्धि मिली। हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और गायिका मर्लिन मुनरो ने यह हीरा पहनकर अपना मशहूर गाना 'डायमंड आर ए ग‌र्ल्स बेस्ट फ्रेंड' भी गाया था।

ऑस्ट्रिया की साम्राज्ञी मारिया थेरेसा ने भी यह हीरा पहना था। इस नीलामी का आयोजन क्रिस्टी की ओर से किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी