फ्रांसीसी सांसदों के दल से राष्ट्रपति साई इंग-वेन की मुलाकात, कहा- क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करेगा ताइवान

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फ्रांस में चीन के राजदूत लू शाय ने फरवरी में रिचर्ड को ताइवान यात्रा रद करने के लिए एक चेतावनी पत्र भेजा था। इस यात्रा से चीन को फटकार लगने की संभावना है जो स्व-शासित ताइवान को अपना क्षेत्र होने का दावा करता है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 10:07 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 10:07 AM (IST)
फ्रांसीसी सांसदों के दल से राष्ट्रपति साई इंग-वेन की मुलाकात, कहा- क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करेगा ताइवान
एलेन रिचर्ड 2015 और 2018 में भी आ चुके हैं ताइवान

ताइपे, एजेंसियां। ताइवान (Taiwan) अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाना जारी रखेगा और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करेगा। यह बात राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने गुरुवार को ताइवान पहुंचे फ्रांसीसी सीनेटरों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही हैं।

चीन के साथ बढ़े तनाव के बीच फ्रांस (France) के सांसदों का दल पांच दिन के दौरे पर ताइवान पहुंचा है। सीनेटर एलेन रिचर्ड इस दल का नेतृत्व कर रहे हैं। रिचर्ड पूर्व में फ्रांस के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। वह 2015 और 2018 में भी ताइवान आ चुके हैं। वह फ्रांसीसी संसद में ताइवान मैत्री समूह के प्रमुख भी हैं। फ्रांस में चीन के राजदूत के फ्रांसीसी दल के ताइवान दौरे को लेकर दिए गए विरोध और चेतावनी पत्र के बावजूद रिचर्ड के नेतृत्व में यह दौरा हो रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फ्रांस में चीन के राजदूत लू शाय ने फरवरी में रिचर्ड को ताइवान यात्रा रद करने के लिए एक चेतावनी पत्र भेजा था। इस यात्रा से चीन को फटकार लगने की संभावना है, जो स्व-शासित ताइवान को अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। इस वजह से वह ताइवान के साथ किसी भी अंतरराष्ट्रीय संबंध और है विदेशी सरकारी अधिकारियों की यात्रा का विरोध करता है।

ट्रंप ने जताई युद्ध की आशंका

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच युद्ध की आशंका जताई है। कहा है कि जो हालात बन रहे हैं उनमें चीन लंबे समय तक अमेरिका का सम्मान नहीं करेगा। अमेरिका की कमजोर और भ्रष्ट सरकार हालात को नहीं संभाल पा रही है। इसका नतीजा युद्ध होगा। इस बीच अमेरिका और चीन के बीच पैदा हो रहे तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों ने ज्यूरिच में मुलाकात की है। दोनों ने तनाव कम करने के लिए संवाद बढ़ाए जाने पर बल दिया है।

chat bot
आपका साथी