पेरिस में पत्रिका चार्ली हेब्‍दो के ऑफिस के नजदीक चाकूबाजी, चार घायल, हमले की आतंकी एंगल से हो रही जांच

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बार फिर भयानक हमला हुआ है। चर्चित पत्रिका चार्ली हेब्‍दो (Charlie Hebdo) के पुराने ऑफिस के पास चाकू से किए गए हमले में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 06:29 PM (IST)
पेरिस में पत्रिका चार्ली हेब्‍दो के ऑफिस के नजदीक चाकूबाजी, चार घायल, हमले की आतंकी एंगल से हो रही जांच
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बार फिर भयानक हमला हुआ है।

पेरिस, एजेंसियां। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बार फिर आतंकवाद का साया मंडराया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, चर्चित पत्रिका चार्ली हेब्‍दो (Charlie Hebdo) के पुराने ऑफिस के पास चाकू से हमला किया गया जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स (French PM Jean Castex) ने इस घटना की जानकारी दी है। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने एक संदिग्‍ध को पकड़ लिया है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की आतंकी एंगल से भी छानबीन की जा रही है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (French President Emmanuel Macron) हमले से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि जनवरी 2015 में चार्ली हेब्‍दो के ऑफिस पर पहली बार हमला हुआ था। उस हमले में दो हमलावरों समेत 17 लोगों की जान गई थी। हमले के बाद ही ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। इस आतंकी हमले के बाद उसी वर्ष पेरिस में मुंबई जैसा आतंकी हमला हुआ था।

बताया जाता है कि तब पैगंबर मोहम्‍मद के कार्टून से नाराजगी को लेकर हमले को अंजाम दिया गया था। फि‍लहाल साफ नहीं हुआ है कि शुक्रवार को हुआ हमले का 2015 में हुए हमले से कोई लिंक है या नहीं। फ्रांस की पत्रिका शार्ली आब्दो पर साल 2015 में हुए आतंकी हमले के मामले में गवाह ने अदालत को बताया कि आतंकी दफ्तर में घुसते ही गोली चलाने लगे थे। मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ सुनवाई हो रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस मामले में शुरू हो रही सुनवाई को देखते हुए पत्रिका ने कार्टून को फिर से छापने का फैसला किया था।  

chat bot
आपका साथी