अल-कायदा का उत्तर अफ्रीकी कमांडर ढेर, फ्रांस के सुरक्षाबलों को मिली जीत

उत्तरी माली में फ्रांस के सुरक्षा बलों ने अल-कायदा (al Qaeda) के उत्तर अफ्रीकी कमांडर को मौत के घाट उतारने में कामयाबी हासिल कर ली।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:46 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:28 AM (IST)
अल-कायदा का उत्तर अफ्रीकी कमांडर ढेर, फ्रांस के सुरक्षाबलों को मिली जीत
अल-कायदा का उत्तर अफ्रीकी कमांडर ढेर, फ्रांस के सुरक्षाबलों को मिली जीत

बामाको, एपी। उत्तरी माली में फ्रांस के सुरक्षा बलों ने अल-कायदा (al Qaeda) के उत्तर अफ्रीका के कमांंडर आब्देलमालेक ड्रॉकडेल (Abdelmalek Droukdel) को मारने में कामयाबी हासिल कर ली। यह जानकारी फ्रांस के सुरक्षा मंत्री ने शुक्रवार को दी। सशस्त्र सेना के मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने बताया कि साहेल में सालों जिहादियों से जंग लड़ने के बाद फ्रांस की यह बड़ी जीत मिली है। हालांकि AQIM के नाम से विख्यात इस्लामिक मागरेब (Islamic Maghreb) की ओर से उसके मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 AQIM ने करोड़ों की कमाई  विदेशी नागरिकों को अगवा कर फिरौती में मोटी रकम की वसूली के जरिए की। रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि कमांडर व इसके अनेकों सहयोगियों को फ्रांस ने उत्तरी माली में बुधवार मौत के घाट उतार दिया। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि इनकी पहचान फ्रांस ने किस तरह की है। इस वक्त फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों और मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर और चाड जी5 साहेल समूह ने क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ लड़ाई के लिए जनवरी में एक नई योजना शुरू की थी।

अपने बर्खाने फोर्स में फ्रांस ने 600 अतिरिक्त सुरक्षा बलों को नियुक्त किया इसके साथ ही वहां कुल सैनिकों की संख्या 5,100 हो गई। अल्जीरिया के दक्षिणी पड़ोसी माली में चरमपंथियों की मॉनिटरिंग समूह  SITE द्वारा मार्च में एक वीडियो रिलीज किया गया था। इसमें ड्राउकडेल ने  साहेल क्षेत्र की सरकारों से फ्रांस की सेना को हटाने के लिए कहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है ड्राउकडेल कितने समय तक माली में रहा।

chat bot
आपका साथी