फ्रांसीसी सेना ने मार गिराया अलकायदा का बड़ा आतंकी, जानें उसके बारे में

अलकायदा स्टीयरिंग कमेटी का सदस्य अब्देलमलेक उत्तरी अफ्रीका और साहेल स्टि्रप में अलकायदा के सभी ग्रुपों की कमान संभालता था।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 07:17 AM (IST)
फ्रांसीसी सेना ने मार गिराया अलकायदा का बड़ा आतंकी, जानें उसके बारे में
फ्रांसीसी सेना ने मार गिराया अलकायदा का बड़ा आतंकी, जानें उसके बारे में

पेरिस, आइएएनएस।  फ्रांसीसी सैन्य बलों ने उत्तरी माली में अलकायदा इन इस्लामिक मगरिब (एएक्यूएमआइ) के प्रमुख अब्देलमलेक द्रोकदल को मार गिराया है।फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने ट्वीट कर बताया कि तीन जून को फ्रांसीसी सैन्य बलों ने अपने साझीदारों की मदद से उत्तरी माली में एक ऑपरेशन के दौरान एक्यूएमआइ के प्रमुख और उसके कई करीबी सहयोगियों को मार गिराया।

फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि माली में इस ऑपरेशन के दौरान इस्लामिक स्टेट ग्रुप के एक सीनियर कमांडर को दबोच लिया गया। यह आतंकवाद के खिलाफ हमारी बड़ी सफलता है और हमारे सैनिक इन आतंकियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखेंगे। माली में साल 2013 से ही हजारों फ्रांसीसी सैनिक तैनात हैं। ये सैनिक इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

जानिए कौन था अब्देलमालेक?

अलकायदा स्टीयरिंग कमेटी का सदस्य अब्देलमलेक उत्तरी अफ्रीका और साहेल स्टि्रप में अलकायदा के सभी ग्रुपों की कमान संभालता था। अब्देलमलेक उत्‍तर अमेरिका में अलकायदा के सभी ऑपरेशंस को संचालित करता था। साथ ही अलकायदा के जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमिम की भी अगुवाई करता था। उसने अफगानिस्तान में सोवियत सेना के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी थी।

उसी के नेतृत्व में एक्यूआइएम ने कई जानलेवा हमलों को अंजाम दिया था। इनमें बुर्किना फासो में एक होटल पर 2016 में किया गया हमला भी शामिल है, जिसमें 30 लोग मारे गए थे और 150 घायल हुए थे।

2012 में अल्जीरिया की कोर्ट ने उसके खिलाफ मौत की सजा सुनाई थी। उसकी कई आतंकी हमले और बम धमाके में तलाश थी। अल्जीरिया में अप्रैल, 2007 में हुई बम धमाके में 22 लोग मारे गए थे और कथित रूप से उसी ने इस धमाके की साजिश रची थी। आतंकियों के खिलाफ जंग में अब्देल मालेक की बहुत दिनों से तलाश थी। 

chat bot
आपका साथी