फ्रांस में पेट्रोल कीमत बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूटा, हिंसक विरोध में 400 से ज्यादा लोग घायल

ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में फ्रांस में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सड़कों पर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायल हुए लोगों में 28 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:30 PM (IST)
फ्रांस में पेट्रोल कीमत बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूटा, हिंसक विरोध में 400 से ज्यादा लोग घायल
फ्रांस में पेट्रोल कीमत बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूटा, हिंसक विरोध में 400 से ज्यादा लोग घायल

पेरिस, एएफपी। ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में फ्रांस में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सड़कों पर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनमें से 14 की हालत गंभीर है। प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति के मरने की खबर है। मृतक और घायलों का यह आंकड़ा सिर्फ एक दिन का है। ज्यादातर स्थानों पर प्रदर्शन येलो वेस्ट संगठन के बैनर तले हुआ। इस बीच एक सर्वे में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आने की जानकारी मिली है।

शनिवार रात से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में देश में 87 स्थानों पर लोगों ने सड़कों को जाम कर दिया। ये सभी लोग पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे। गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टनर के अनुसार इन प्रदर्शनों में घायल हुए 409 लोगों में 28 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को हुए प्रदर्शनों में देश के 2,034 स्थानों पर कुल 2.88 लाख लोग शामिल हुए। इनमें से 3,500 लोग रात भर सड़कों पर जमे रहे। प्रदर्शन में शामिल 157 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कैस्टनर ने बताया कि शनिवार-रविवार की पूरी रात कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों का टकराव हुआ, जिनमें काफी लोग घायल हुए।

पूर्वी सैवोय इलाके में कार की चपेट में आने से 63 साल की एक प्रदर्शनकारी महिला के मारे जाने की खबर है। गृह मंत्री के अनुसार येलो वेस्ट के बैनर तले प्रदर्शन में भाग ले रहे लोग शराब के नशे में धुत थे और वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। ये लोग बढ़ती महंगाई में अपनी क्रय शक्ति घटने को लेकर बुरी तरह नाराज थे।

chat bot
आपका साथी