राफेल विवाद में फ्रांस को भारत के साथ संबंध खराब होने का डर

फ्रांस के जूनियर विदेश मंत्री जीन-बैप्टिस्ट लेमोने ने कहा कि इस बयान से किसी को फायदा होने वाला नहीं है। फ्रांस को तो एकदम नहीं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 12:07 AM (IST)
राफेल विवाद में फ्रांस को भारत के साथ संबंध खराब होने का डर
राफेल विवाद में फ्रांस को भारत के साथ संबंध खराब होने का डर

 पेरिस, एएफपी। फ्रांस सरकार ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के राफेल करार पर बयान से उपजे विवाद के बाद उसे भारत के साथ संबंध खराब होने का डर है। फ्रांस के जूनियर विदेश मंत्री जीन-बैप्टिस्ट लेमोने ने रविवार को कहा कि इस बयान से किसी को फायदा होने वाला नहीं है। फ्रांस को तो एकदम नहीं।

'रेडियो जे' को दिए साक्षात्कार में लेमोने ने कहा कि हालांकि अब ओलांद अपने पद पर नहीं हैं। लेकिन, इसके बावजूद उनके बयान से भारत जैसे रणनीतिक साझीदार के साथ संबंध खराब होने को किसी तरह से उचित नहीं कहा जा सकता है।

फ्रांस में यह भी कहा जा रहा है कि ओलांद ने यह बयान हितों के टकराव मामले में अपने बचाव में दिया है, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड जूली गाएत की फिल्म में रिलायंस समूह ने पैसा लगाया था। उनके बयान के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है।

chat bot
आपका साथी