फ्रांस में सप्ताह के अंत में खत्म होगा कोरोना कर्फ्यू, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर मास्क होगा अनिवार्य

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने घोषणा की है कि 20 जून को कोविड कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। कास्टेक्स ने घोषणा की है कि आने वाली 20 जून से देश से कोरोना को लेकर प्रतिबंध समाप्त हो जाएंगे और गुरुवार से मास्क की अनिवार्यता भी खत्म हो जाएगी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:32 PM (IST)
फ्रांस में सप्ताह के अंत में खत्म होगा कोरोना कर्फ्यू, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर मास्क होगा अनिवार्य
फ्रांस ने घोषणा कर दी है कि देश से 20 जून को कोविड कर्फ्यू हटा दिया जाएगा।

पेरिस, एजेंसी। कोरोना से जंग में विश्व के लगभग सभी देशों ने अब धीरे-धीरे नियमों में ढील देने शुरू कर दिया है। हालांकि, विश्व में अभी भी कई देश ऐसे हैं जहां कोरोना की स्थिति चिंताजनक है। लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां कोरोना अब नियंत्रण में है, और समाप्ति की तरफ है। इस बीच फ्रांस ने घोषणा कर दी है कि देश से 20 जून को कोविड कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। वहीं 120 दिनों के बाद थाईलैंड आगंतुकों के लिए फिर से खुल जाएगा।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने घोषणा की है कि 20 जून को कोविड र्फ्यू हटा दिया जाएगा।

कास्टेक्स ने घोषणा की है कि आने वाली 20 जून से देश से कोरोना को लेकर प्रतिबंध समाप्त हो जाएंगे और गुरुवार से मास्क की अनिवार्यता भी खत्म हो जाएगी। फ्रांस में 10 दिनों पहले ही कोरोना कर्फ्यू हटाया जा रहा है क्योंकि देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है।

आज के दौर में फ्रांस में रोजाना कोरोना के करीब 3900 नए मामले आ रहे हैं, जो मार्च-अप्रैल के मुकाबले बहुत कम है। फ्रांस ने बुधवार को कई कोरोना संबंधित नियमों में ढील दी थी। अधिकारियों के मुताबिक इस सप्ताह के अंत में 8 महीनों से लगे कोरोना कर्फ्यू को समाप्त कर दिया जाएगा। साथ ही हमेशा मास्क लगाना भी जरूरी नहीं रह जाएगा। देश के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना कर्फ्यू उम्मीद से 10 दिन पहले रविवार को ही समाप्त कर दिया जाएगा।

कास्टेक्स ने कहा कि फ्रांस के सभी इलाकों में स्थिति अब समान हो रही है। ये पॉजिटिव रिजल्ट लगातार रहे लॉकडाउन और वैक्सीनेशन के कारण है। उन्होंने बताया कि भीड़-भाड़ वाली जगहें जैसे कि, बाजारों और खेल कूद के मैदान, रेलवे स्टेशन इन जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। लोगों को सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना आवश्यक है। गौरतलब है कि, फ्रांस की 58 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है।

वहीं, बुधवार को थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने भी घोषणा की है कि 120 दिनों के बाद थाईलैंड आगंतुकों के लिए फिर से खुल जाएगा। दरअसल थाईलैंड में बीते एक साल से ज्यादा वक्त से आगंतुकों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी