अर्जेंटीना में मिला विशालकाय डायनासॉर समूह के एक सदस्य का जीवाश्म

वैज्ञानिकों ने अर्जेंटीना में खुदाई के दौरान मिले विशालकाय डायनासॉर समूह के एक सदस्य की पहचान टाइटैनोसॉर के तौर पर की है जो पृथ्वी पर 140 मिलियन साल पहले मौजूद थे। ये चार पैरों वाले जीव शाकाहारी थे।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:04 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:04 AM (IST)
अर्जेंटीना में मिला विशालकाय डायनासॉर समूह के एक सदस्य का जीवाश्म
अर्जेंटीना में मिला विशालकाय जीवाश्म, डायनासॉर ग्रुप के सदस्य का है चिन्ह (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 ब्यूनस आयर्स, रॉयटर्स। अर्जेंटीना में हुई खुदाई के दौरान डायनासॉर समूह के सदस्य का जीवाश्म मिला। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान टाइटैनोसॉर (titanosaur) नामक डायनासॉर ग्रुप के सदस्य के तौर पर की है। इसमें पृथ्वी के इतिहास में जमीन पर पाए जाने वाले सबसे बड़े जानवरों में से एक बताया। शोधकर्ताओं ने सोमवार को बताया कि प्राप्त जीवाश्म 140 मिलियन साल पहले क्रिटेसियस अवधि के दौरान मिला था। इसका नाम निनजाटाइटन जापाताइ (Ninjatitan zapatai) बताया। उन्होंने निनजाटाइटन की पहचान टाइटैनोसॉर के तौर पर की। इस समूह में डायनॉसार लंबी गर्दन वाले  होते थे जो शाकाहारी थे।  इनके चार पैर खंभों की तरह होते थे। 

फिलहाल इस जीवाश्म का आधा हिस्सा ही मिला है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह डायनासॉर पृथ्वी पर अब तक का सबसे बड़ा जीव (Creature) है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये डायनासॉर पृथ्वी पर 9.8 करोड़ साल पहले विचरण करता था। पैटागोनिया क्षेत्र दक्षिणी अमेरिका के सबसे दक्षिणी बिंदु पर स्थित है और यह कभी विशालकाय जीवों का घर हुआ करता था। इस जीवाश्म में 24 रीढ़ की हड्डियां मिली हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे विशाल पूंछ का हिस्सा रही होंगी। इसके साथ ही कूल्हे और छाती के हड्डियों के कुछ अवशेष भी मिले हैं।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया है कि यह जीवाश्म टाइटनोसॉरस का हो सकता है। टाइटनोसॉरस सॉरोपोडा समूह में आते हैं जिनके सदस्यों को सॉरोपॉड्स कहा जाता है। सॉरोपॉड पृथ्वी के सबसे विशाल जीवों में से एक हुआ करते थे। इनकी विशेषता  लंबी गर्दन और पूंछ, विशालकाय शरीर, छोटा मुंह और चार हाथियों के जैसे पैर और शाकाहारी भोजन हुआ करता था। 

chat bot
आपका साथी