अफगानिस्तान में तालिबान नियंत्रित क्षेत्र में बाढ़, 40 लोगों की मौत

नूरिस्तान प्रांत के कामदीश घाटी में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ में डूबे चालीस शवों को निकाल लिया गया है। सौ लापता लोगों की तलाश की जा रही है। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि मानवीय एजेंसियों को क्षेत्र में राहत कार्य के लिए प्रवेश करने देंगे।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:24 PM (IST)
अफगानिस्तान में तालिबान नियंत्रित क्षेत्र में बाढ़, 40 लोगों की मौत
नूरिस्तान प्रांत के कामदीश घाटी में अचानक आई बाढ़

काबुल, रायटर। अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्र कामदीश घाटी में बाढ़ से चालीस लोगों की मौत हो गई। दर्जनों घर गिर गए। सौ से ज्यादा लोग लापता हैं। यहां खराब संचार व्यवस्था के कारण राहत कार्य में भी मुश्किल हो रही है।

नूरिस्तान प्रांत के कामदीश घाटी में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ में डूबे चालीस शवों को निकाल लिया गया है। सौ लापता लोगों की तलाश की जा रही है। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि मानवीय एजेंसियों को क्षेत्र में राहत कार्य के लिए प्रवेश करने देंगे। यहां सौ लोगों की मौत हो गई है या फिर वे लापता हैं।

इस क्षेत्र में नागरिक जारी युद्ध और कोरोना महामारी के साथ अब बाढ़ से भी जूझ रहे हैं। इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण सहायता करना एक चुनौती है।

एएनआइ ने बाढ़ में 150 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। पिछले महीने हेरात के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ के कारण यहां 12 लोगों की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी