न्यूज कंटेंट के लिए फ्रांस के प्रकाशकों को भुगतान करेगा फेसबुक

दबाव का असर - कई देशों में न्यूज कंटेंट के लिए मीडिया कंपनियों को क्षतिपूर्ति करने की बात चल रही है। इस क्रम में 300 प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह के साथ फेसबुक ने लाइसेंसिंग समझौता किया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:11 AM (IST)
न्यूज कंटेंट के लिए फ्रांस के प्रकाशकों को भुगतान करेगा फेसबुक
न्यूज कंटेंट के लिए फ्रांस के प्रकाशकों को भुगतान करेगा फेसबुक

पेरिस, एपी। सोशल मीडिया कंपनी  फेसबुक (Facebook) अपने प्लेटफार्म पर लोगों द्वारा साझा किए जाने वाले खबरों के लिंक के लिए फ्रांस के प्रकाशकों (French Publishers) को भुगतान करेगा। फेसबुक ने गुरुवार को खुद इस बात की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि फेसबुक पर इंटरनेट यूजर्स और प्रकाशकों के लिए आनलाइन सूचनाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके लिए 300 फ्रांसीसी प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह 'de la Presse d'Information Generale' के साथ लाइसेंसिंग समझौता किया  गया है। हालांकि इस समझौते के लिए लागू वित्तीय शर्तो का खुलासा नहीं किया गया है।

यूजर्स द्वारा शेयर किए गए लिंक का होगा भुगतान 

फेसबुक ने आज कहा कि इसने फ्रांस के प्रकाशकों के साथ डील साइन किया है जिसके तहत सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा यदि उनकी खबरों के लिंक  को शेयर किया जाता है तो इसके लिए उन्हें भुगतान किया जाएगा। 

सरकारों की ओर से ऐसी प्रतिक्रियाएं आती रहीं हैं कि इंटरनेट कंपनियां उनके खर्च पर धन कमा रहीं हैं। ऐसा कहा गया कि उनके रिपोर्टों से जुड़े विज्ञापनों को बेचा वह भी बिना रेवेन्यू भुगतान के।

जनवरी में लांच होगा फेसबुक का फ्रांसीसी  संस्करण

फेसबुक ने यह भी कहा कि वह जनवरी में अपने फेसबुक न्यूज प्रोडक्ट का एक फ्रांसीसी संस्करण लांच करेगा, जहां समूह के प्रकाशक अपनी खबरों को प्रदर्शित करने की अनुमति दे सकते हैं। जानकारों का कहना है, यह समझौता यूरोप समेत अन्य देशों द्वारा फेसबुक और अन्य इंटरनेट मीडिया कंपनियों को न्यूज कंटेंट के लिए प्रकाशकों को क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान करने को मजबूर करने के लिए बनाए गए दबाव का परिणाम है।

27 देशों में पहला फ्रांस जिसने अपनाए ये निर्देश 

गौरतलब है कि यूरोपीय संघ के 27 देशों में फ्रांस पहला देश है, जिसने ब्लाक एस 2019 कापीराइट निर्देश को अपनाया है, जो प्रकाशकों और समाचार कंपनियों को आनलाइन प्लेटफार्म के साथ लाइसेंसिंग समझौते करने का तरीका बताता है।

chat bot
आपका साथी