एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी से नाराज ईयू चार रूसी अधिकारियों पर लगाएगा प्रतिबंध

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी को ईयू गलत मान रहा है। जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने तो बैठक से पहले ही रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की मांग कर दी। उनके साथ ही कुछ अन्य विदेश मंत्रियों ने भी यही प्रस्ताव रखा।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 10:05 PM (IST)
एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी से नाराज ईयू चार रूसी अधिकारियों पर लगाएगा प्रतिबंध
रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की फाइल फोटो

ब्रसेल्स, एजेंसियां। रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी पर यूरोपीय यूनियन ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। विदेश मंत्रियों की सोमवार को हुई बैठक में प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप चार रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बैठक में एक राजनीतिक समझौते की सहमति बनी है। जिसके मुताबिक 27 देशों की तरफ से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संदेश भेजकर देश में बहस और प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग की जाएगी। रूसी अधिकारियों के प्रतिबंध में किसी नाम पर विचार नहीं किया गया है। एक कूटनीतिज्ञ ने बताया कि नवलनी की जांच से संबंधित अधिकारियों के प्रतिबंध में नाम हो सकते हैं। इनकी यात्रा पर प्रतिबंध और संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है।

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी को ईयू गलत मान रहा है। जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने तो बैठक से पहले ही रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की मांग कर दी। उनके साथ ही कुछ अन्य विदेश मंत्रियों ने भी यही प्रस्ताव रखा।

विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से भी वीडियो कॉल पर बात होगी।

यूरोपियन यूनियन के विदेशी नीति के प्रमुख जोसेफ बोरैल ने कहा कि यह साफ है कि रूस इस मामले में ईयू से टकराव के रास्ते पर है। नवलनी के मामले में रूस ने पूर्व में भी सभी आग्रह को ठुकराया है। उसने नवलनी के मामले में यूरोपियन यूनियन की मानवाधिकार अदालत के फैसले को भी मानने से इन्कार कर दिया।

ज्ञात हो कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी नवलनी पांच माह जर्मनी में इलाज कराने के बाद रूस लौटे थे, जिन्हें तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी मसले को लेकर यूरोपियन यूनियन और रूस के बीच तनाव की स्थिति है।

chat bot
आपका साथी