ईयू ने म्यांमार में लगाए और नए प्रतिबंध, दस सैन्य अफसरों और दो कंपनियां पाबंदी के दायरे में आए

जिन दस सैन्य अफसरों पर प्रतिबंध लगाया गया है वे सभी 1 फरवरी को लोकतांत्रिक सरकार के तख्ता पलट में शामिल थे। ईयू के बयान के अनुसार दो कंपनियों में इकोनॉमिक होल्डिंग पब्लिक कंपनी लिमिटेड और म्यांमार इकोनॉमिक कॉरपोरेशन लिमिटेड हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:10 PM (IST)
ईयू ने म्यांमार में लगाए और नए प्रतिबंध, दस सैन्य अफसरों और दो कंपनियां पाबंदी के दायरे में आए
अब तक व्यक्तिगत लोगों पर लगाए गए प्रतिबंधों की संख्या लगभग 35 हो गई है

ब्रुसेल्स, एजेंसियां। यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने म्यांमार के 10 सैन्य अफसरों और दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनियां म्यांमार सेना के नियंत्रण में ही काम कर रही हैं। इससे पहले भी ईयू ने प्रतिबंध लगाए थे। जिन दस सैन्य अफसरों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वे सभी 1 फरवरी को लोकतांत्रिक सरकार के तख्ता पलट में शामिल थे। ईयू के बयान के अनुसार दो कंपनियों में इकोनॉमिक होल्डिंग पब्लिक कंपनी लिमिटेड और म्यांमार इकोनॉमिक कॉरपोरेशन लिमिटेड हैं। ये सैन्य शासन के नियंत्रण में ही काम कर रही हैं। सेना के लिए राजस्व उपलब्ध कराती हैं।

बयान में स्पष्ट किया गया है कि ईयू के सभी देशों के लोग इन प्रतिबंधित सैन्य अफसरों और कंपनियों के साथ आर्थिक गतिविधियां नहीं करेंगे। इन दोनों ही कंपनियों पर अमेरिका, ब्रिटेन में भी प्रतिबंध विचाराधीन हैं। ईयू ने कहा है कि अब तक व्यक्तिगत लोगों पर लगाए गए प्रतिबंधों की संख्या लगभग 35 हो गई है। ये सभी लोकतांत्रिक सरकार को गिराने के दोषी हैं।

ईयू ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि म्यांमार में सैन्य शासन को यह समझ लेना चाहिए कि प्रतिबंध से आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।

म्यांमार में चुनावों में आंग सान सू की के नेतृत्व में सरकार बनी थी। जिसे सेना ने हटा दिया और सू की सहित सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में प्रदर्शन में सैन्य शासन की फायरिंग से अब तक 738 लोगों की मौैत हो गई है।

chat bot
आपका साथी