1 घंटे में दो बार इंडोनेशिया में आया भूकंप, 6.1 रही तीव्रता

इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार ये भूंकप 6.1 की तीव्रता से आया। पिछले 1 घंटे में ये दो बार ये झटके महसूस कि गए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 02:11 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 02:24 PM (IST)
1 घंटे में दो बार इंडोनेशिया में आया भूकंप, 6.1 रही तीव्रता
1 घंटे में दो बार इंडोनेशिया में आया भूकंप, 6.1 रही तीव्रता

जाकर्ता, एएनआइ। इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। सिर्फ 1 घंटे में ही दो बार तेज झटके महसूस किए गए। फिलहाल इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले भी आ चुका है भूकंप

इससे पहले हाल ही में इंडोनेशिया में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हाल ही में रविवार को यहां की धरती कांपी थी। राहत की बात ये रही कि इस भूकंप में सभी सुरक्षित रहे। 

भूकंप के निशाने पर रहता है इंडोनेशिया  
इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर का वह क्षेत्र है जहां लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। पिछले महीने भी  2 अगस्त को यहां भूकंप आया था। इसमें कम से कम चार लोगों की जान चली थी और 200 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। ये भूकंप जावा के द्वीप के पास बैंटन प्रांत में शक्तिशाली 6.9 तीव्रता पर आया था।

यह भी पढ़ें : इंडोनेशिया शहर में एक बार फिर से आया भूकंप, सभी लोग सुरक्षित

chat bot
आपका साथी