भूकंप के झटके : अलास्का में 6.9 और हैती में 7.2 तीव्रता से हिली धरती, दहशत में लोग

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक हैती में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता यहां काफी ज्यादा रही। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि हैती में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 07:16 PM (IST)
भूकंप के झटके : अलास्का में 6.9 और हैती में 7.2 तीव्रता से हिली धरती, दहशत में लोग
अलास्का में सुबह के समय महसूस किए गए भूकंप के झटके

पेरीविल, एपी। अमेरिका के अलास्का पेनिनस्यूला में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, सुबह के समय (स्थानीय समय) यह झटके महसूस किए गए हैं। वहीं हैती में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता यहां काफी ज्यादा रही। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि हैती में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है।

An earthquake of 7.2 magnitude hits Haiti: United States Geological Survey

— ANI (@ANI) August 14, 2021

हालांकि अलास्का में सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है जबकि भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पेरीविल के पास ही था। बता दें कि करीब दो हफ्ते पहले भी अलास्का प्रायद्वीप में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान यहां भूकंप की तीव्रता 8.2 मापी गई थी। इसका केंद्र पेरीविल शहर से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। भूकंप इतना जोरदार था कि इसके बाद दक्षिण अलास्का, हवाई और अलास्का प्रायद्वीप में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई थी।

chat bot
आपका साथी