बढ़ते दैनिक मामलों से ब्रिटेन में लॉकडाउन खत्म करने पर संशय, रूस में भी बढ़ रहा संक्रमण

ब्रिटेन में कोरोना पीडि़तों के दैनिक मामलों में फिर वृद्धि होने से देश में लाकडाउन की सभी पाबंदियों को 21 जून से खत्म करने की योजना पर संशय के बादल छा गए हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जानसन इस योजना को चार हफ्ते के लिए टाल सकते हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM (IST)
बढ़ते दैनिक मामलों से ब्रिटेन में लॉकडाउन खत्म करने पर संशय, रूस में भी बढ़ रहा संक्रमण
ब्रिटेन में लाकडाउन की पाबंदियों को 21 जून से खत्म करने की योजना पर संशय के बादल छा गए हैं।

लंदन, एजेंसियां। ब्रिटेन में कोरोना पीडि़तों के दैनिक मामलों में फिर वृद्धि होने से देश में लाकडाउन की सभी पाबंदियों को 21 जून से खत्म करने की योजना पर संशय के बादल छा गए हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जानसन इस योजना को चार हफ्ते के लिए टाल सकते हैं। यहां कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए गत जनवरी में लाकडाउन लगाया गया था।

ब्रिटेन में बढ़े मामले

ब्रिटेन में रविवार को करीब साढ़े सात हजार नए मामले पाए गए। इससे कुल मामले 45 लाख 65 हजार 813 हो गए। एक लाख 27 हजार 904 मरीजों की मौत हुई है। इस यूरोपीय देश में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का भी कहर बढ़ गया है। इस वैरिएंट की सबसे पहले भारत में पहचान हुई थी।

एक नजर इन देशों पर

ब्राजील : 1,129 पीडि़तों के दम तोड़ने से मृतक संख्या चार लाख 87 हजार 401 हो गई। कुल एक करोड़ 74 लाख 12 हजार केस मिले हैं।

पाकिस्तान : देशभर में 1,019 नए संक्रमित मिलने से कुल आंकड़ा नौ लाख 42 हजार 189 हो गया। यहां 21 हजार 723 पीडि़तों की जान गई है।

ईरान : 8,195 नए पाजिटिव मामले पाए जाने से संक्रमित लोगों की संख्या 30 लाख 28 हजार 717 हो गई है। 82 हजार 98 मरीजों की मौत हुई है।

तुर्की : बीते 24 घंटे में 5,012 नए मामलों की पुष्टि होने से कुल केस 53 लाख 30 हजार 447 हो गए। यहां 48 हजार 721 पीडि़तों ने जान गंवाई है।

रूस में भी बढ़े नए केस

इधर, रूस में भी नए मामलों में फिर वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में देशभर में 13 हजार 721 नए केस पाए गए। इनमें से 6,590 मामले अकेले राजधानी मास्को में मिले। इस शहर में संक्रमण की रोकथाम के लिए चार दिनों के लिए सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। रूस में अब तक कुल 52 लाख 22 हजार 408 संक्रमित पाए गए हैं और एक लाख 26 हजार 801 मरीजों की जान गई है। 

चीन में तेजी से फैल रहा डेल्टा वैरिएंट

वहीं दक्षिण-पूर्व चीन में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तेजी से पांव पसार रहा है। चीनी डाक्टरों का कहना है कि कोरोना की चपेट में आने वाले पीड़ितों की तेजी से हालत बिगड़ रही है। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया ने पिछले हफ्ते घोषणा करने के बाद सोमवार से बड़े संगीत कार्यक्रमों और खेल आयोजनों पर प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। यही नहीं दक्षिण कोरिया में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी