ऑस्ट्रेलिया में cyclone veronica का कहर, रेड अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान को देखते हुए लोगों को सुरक्षा के उचित इंतजाम करने को कहा गया है। चक्रवात के साध मूसलाधार बारिश का भी अनुमान लगाया गया है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 08:27 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 01:43 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया में cyclone veronica का कहर, रेड अलर्ट जारी
ऑस्ट्रेलिया में cyclone veronica का कहर, रेड अलर्ट जारी
पिलबरा, एजेंसी। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट से शक्तिशाली चक्रवाती तूफान वेरोनिका (Cyclone Veronica) की वजह से मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का चलना शुरू हो गया है। जिसके खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

खबरों के मुताबिक चक्रवात तेज गती से पश्चिम तट की ओर बढ़ रहा हैं, फिलहाल यह चक्रवात पोर्ट हेडलैंड से 95 किलोमिटर की दूरी पर है। चक्रवात के आठ से बारह घंटे के बीच पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

चक्रवाती तूफान वेरोनिका की गती को देखते हुए लोगों को सुरक्षा के उचित इंतजाम करने को कहा गया है। चक्रवात के साध मूसलाधार बारिश का भी अनुमान लगाया गया है।

तूफान की वजह से ज्वार के बढ़ने की भी संभावना है, जिसकी वजह से भारी नुकसान पहुंचा सकता है और खतरनाक तटीय बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी