ब्रिटेन में एक हफ्ते में बढ़ गए डेल्टा वैरिएंट के 33 हजार केस, रूस में संक्रमितों की संख्‍या में भारी उछाल

कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना करने वाले ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है। इस देश में महज एक हफ्ते में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के 33 हजार 630 मामले बढ़ गए। इससे डेल्टा के कुल मामले 75 हजार 953 हो गए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM (IST)
ब्रिटेन में एक हफ्ते में बढ़ गए डेल्टा वैरिएंट के 33 हजार केस, रूस में संक्रमितों की संख्‍या में भारी उछाल
कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना करने वाले ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है।

लंदन, एजेंसियां। कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना करने वाले ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है। इस देश में महज एक हफ्ते में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के 33 हजार 630 मामले बढ़ गए। इससे डेल्टा के कुल मामले 75 हजार 953 हो गए हैं। भारत में सबसे पहले पाया गया यह वैरिएंट ज्यादा संक्रामक बताया जाता है।

ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे केस

ब्रिटिश हेल्थ एजेंसी की मुख्य कार्यकारी जेनी हैरिस ने कहा, 'देशभर में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और अब डेल्टा वैरिएंट हावी है।' इस बीच, देशभर में चार माह बाद पहली बार बीते 24 घंटे में 11 हजार सात नए मामले पाए गए। इससे कुल केस 46 लाख के पार पहुंच गए और मरने वालों की संख्या एक लाख 27 हजार 945 हो गई है। इस यूरोपीय देश में लाकडाउन की सभी पाबंदियों को 21 जून से खत्म करने की योजना थी लेकिन बढ़ते मामलों के चलते इन पाबंदियों को चार हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।

एक नजर इन देशों पर

ब्राजील : 74 हजार नए केस मिलने से कुल संक्रमित एक करोड़ 77 लाख दो हजार हो गए। मरने वालों की कुल संख्या चार लाख 96 हजार हो गई है।

सिंगापुर : यहां 21 जून से कोरोना पाबंदियों में ढील देने का एलान किया गया है। कोरोना के दैनिक मामलों में कमी के बाद यह घोषणा की गई है।

पाकिस्तान : 1,043 नए संक्रमित पाए जाने से कुल मामले नौ लाख 46 हजार 227 हो गए। देशभर में कुल 21 हजार 913 कोरोना पीडि़तों की मौत हुई।

रूस में दैनिक मामलों में उछाल

रूस में कोरोना महामारी फिर बढ़ती जा रही है। करीब साढ़े चार माह बाद शुक्रवार को 17 हजार 262 नए मामले पाए गए। इन मामलों में से नौ हजार 56 अकेले मास्को में पाए गए। देशभर में एक दिन पहले 14 हजार नए केस मिले थे। यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 52 लाख 81 हजार से अधिक हो गई है। एक लाख 28 हजार 445 मरीजों की जान गई है। 

chat bot
आपका साथी