Coronavirus in Afghanistan : आर्थिक विकास पर राष्ट्रपति के विशेष दूत की मौत, तुर्की में चल रहा था इलाज

आर्थिक विकास और गरीबी पर अफगान राष्ट्रपति के विशेष दूत यूसुफ गजंफर की कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण से मृत्यु हो गई है। उनका तुर्की में इलाज चल रहा था।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 03:11 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 03:11 PM (IST)
Coronavirus in Afghanistan : आर्थिक विकास पर राष्ट्रपति के विशेष दूत की मौत, तुर्की में चल रहा था इलाज
Coronavirus in Afghanistan : आर्थिक विकास पर राष्ट्रपति के विशेष दूत की मौत, तुर्की में चल रहा था इलाज

काबुल, एएनआइ। आर्थिक विकास और गरीबी पर अफगान राष्ट्रपति के विशेष दूत, यूसुफ गजंफर की कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण से मृत्यु हो गई है। एक राष्ट्रपति के सलाहकार ने शनिवार को स्पुतनिक को इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति अशरफ गनी के रणनीतिक संबंध सलाहकार शाहजैन मुर्तजवी के अनुसार, विशेष दूत का तुर्की में इलाज चल रहा था।

गौरतलब है कि काबुल में प्रेसिडेंशियल पैलेस ने अप्रैल में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आए। इस दौरान लगभग 40 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। गनी ने खुद कई कोरोना वायरस टेस्ट कराया है। हालांकि, उनकी रिपोर्ट हर बार नेगेटिव आई है। अफगानिस्तान में कोरोना वायरस के अबतक 32,000 मामले सामने आए हैं 819 लोगों की मौत हुई है।

इराक में अब तक 56,020 मामलों की पुष्टि, 2,262 लोगों की मौत 

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश में कोरोना के 2,312 नए मामले सामाने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 56,020 हो गई। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस दौरान 102 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 2,262 हो गई है। अब तक 29,600 ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना के 579,861 टेस्ट हो गए हैं।  

दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा मामले

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 5 लाख 24 हजार लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं अमेरिका के बाद ब्राजील में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला है। यहां एक लाख 53 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 63 हजार लोगों की मौत हो गई है। रूस में अब तक छ लाख 67 हजार मामले सामने आ गए हैं और लगभग 10 हजार लोगों की मौत हो गई है।  

chat bot
आपका साथी