फ्रांस में तीन माह बाद फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना मरीज, कुछ शहरों में लगाया गया लॉकडाउन

फ्रांस में नवंबर के बाद फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी आने लगी है। यहां अब तक 85 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कुल मरीजों का आंकड़ा 36 लाख से ज्यादा है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:23 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:26 PM (IST)
फ्रांस में तीन माह बाद फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना मरीज, कुछ शहरों में लगाया गया लॉकडाउन
कोरोना के चलते फ्रांस में अब तक 85 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

पेरिस, एजेंसियां। कोरोना महामारी का अंत अभी दिखाई नहीं दे रहा है। फ्रांस में तीन माह बाद फिर मरीज बढ़ने लगे हैं। यहां पर एक दिन में 31 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है।

फ्रांस में नवंबर के बाद फिर कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी आने लगी है। यहां अब तक 85 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कुल मरीजों का आंकड़ा 36 लाख से ज्यादा है। फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र के कुछ शहरों में लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत है।

भारत की पांच लाख वैक्सीन डोज श्रीलंका पहुंचीं

भारत ने श्रीलंका को पांच लाख कोविशील्ड वैक्सीन की डोज भेजी हैं। इससे पहले भारत ने जनवरी में पांच लाख वैक्सीन डोज मुफ्त में श्रीलंका सरकार को दी थीं। पहली खेप को डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया था। नई खेप पहुंचने के बाद शुक्रवार से वैक्सीन लगाने का काम फिर शुरू कर दिया जाएगा।

जॉनसन वैक्सीन को बताया ज्यादा कारगर

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि शोध में यह बात सामने आई है कि जॉनसन एंड जॉनसन की पहली डोज ही कारगर साबित हो रही है। संस्था ने इस वैक्सीन को तीसरी वैक्सीन के रूप में मंजूरी देने की संस्तुति की है।

ब्रिटेन में एक दिन में नौ हजार मामले

लंबे समय से कोरोना की मार झेल रहे ब्रिटेन में कुल मामलों की संख्या 41 लाख से ऊपर है। यहां एक दिन में नौ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

अफ्रीका में ऑक्सीजन की कमी

दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के देशों में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी हो गई है। डाक्टरों ने आशंका जताई है कि इससे मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं। रूस में पिछले 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। पाकिस्तान में कोरोना में कोई कमी न आने के बाद भी सरकार ने एक मार्च से सभी स्कूलों को खोलने की घोषणा की है।

chat bot
आपका साथी