फ्रांस के क्षेत्रीय चुनाव के पहले चरण में कंजरवेटिव पार्टी को बढ़त, राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी पीछे

फ्रांस के 13 क्षेत्रीय परिषदों के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं की उदासीनता देखी गई। मात्र 30 फीसद से कुछ ही ज्यादा मतदान हुआ है। चुनावी सर्वेक्षणों के मुताबिक कंजरवेटिव पार्टी को सबसे ज्यादा मत मिले हैं। राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी पीछे है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:59 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:59 AM (IST)
फ्रांस के क्षेत्रीय चुनाव के पहले चरण में कंजरवेटिव पार्टी को बढ़त, राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी पीछे
क्षेत्रीय चुनाव राष्ट्रपति चुनाव के रिहर्सल के रूप में देखा जा रहा है।

संशोधित में आखिरी पैरे में मतदान प्रतिशत को 30 फीसद से कुछ अधिक किया गया है।

पेरिस, एपी। फ्रांस में क्षेत्रीय चुनाव के पहले चरण में कंजरवेटिव पार्टी को बढ़त मिली है। मैरीन ले पेन की धुर-दक्षिणपंथी पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। रविवार को हुए चुनाव में बहुत कम मतदान हुआ।

चुनावी सर्वेक्षणों में कंजरवेटिव पार्टी को सबसे ज्यादा मत, राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी पीछे

तीन अलग-अलग एजेंसियों के चुनावी सर्वेक्षणों के मुताबिक कंजरवेटिव पार्टी द रिपब्लिकन को सबसे ज्यादा मत मिले हैं। उसके बाद ले पेन की पार्टी नेशनल रैली रही है। जबकि, राष्ट्रपति मैक्रों की पार्टी पीछे है।

पहले चरण में 10 फीसद से ज्यादा वोट पाने वाली पार्टियों को 27 जून को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में भाग लेने का मौका मिलेगा।

क्षेत्रीय चुनाव राष्ट्रपति चुनाव के रिहर्सल के रूप में देखा जा रहा है

वैसे तो क्षेत्रीय चुनाव स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़े जाते हैं, लेकिन कई लोगों द्वारा इसे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के रिहर्सल के रूप में भी देखा जा रहा है।

फ्रांस के 13 क्षेत्रीय परिषदों के लिए हुए चुनाव में मात्र 30 फीसद हुआ मतदान

फ्रांस के 13 क्षेत्रीय परिषदों के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं की उदासीनता देखी गई। मात्र 30 फीसद से कुछ ही ज्यादा मतदान हुआ है।

chat bot
आपका साथी