कोलंबिया विमान दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 3 घायल, जांच शुरू

कोलंबिया में रविवार को विमान दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोगों की हालत काफी गंभीर है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 09:50 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 09:50 AM (IST)
कोलंबिया विमान दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 3 घायल, जांच शुरू
कोलंबिया विमान दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 3 घायल, जांच शुरू

बोगोटा, एफपी। पश्चिमी कोलंबिया में एक विमान दुर्घटना होने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 3 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा रविवार को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर हुआ। अग्निशमन अधिकारी जॉन कार्लोस के मुताबिक प्लेन में घायल हुए लोगों की हालत काफी गंभीर है। सभी का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इस क्रेश के दौरान जैसे प्लेन नीचे गिरा तो धरातल पर एक बच्चा खड़ा हुआ था। इस बच्चे की हालत काफी गंभीर है।

ईंधन लीक होने का किया जा रहा बचाव
इस विमान दुर्घटना के दौरान ईंधन लीक भी लीक हो रहा है। जिससे काफी समस्या पैदा हो गई है। अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक इसको रोकने के लिए सभी कोशिश की गई। इस प्लेन में सवार सभी यात्री को उतार लिया गया है।

जांच है जारी  
इस विमान दुर्घटना का कारण पता करने के लिए जांच जारी हो गई है, लेकिन अभी तक इस इस क्रेश के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। 

इससे पहले भी हो चुका है हादसा
इससे पहले 10 मार्च को इसी साल कोलंबिया में विमान दुर्घटना हो चुकी है। इस दौरान पायलट समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा विमान में आग लगने के चलते हुआ था। 

यह भी पढ़ें: Plane crash in colombia: विमान हादसे में पायलट समेत 12 लोगों की मौत

chat bot
आपका साथी