चीनी सेना ने ताइवान के निकट लड़ाकू विमानों, पनडुब्बीरोधी विमानों व युद्धपोतों के साथ किया सैन्य अभ्यास

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि यह अभ्यास चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी था। चीन ने स्वशासित ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं जिसे वह अपना क्षेत्र मानता है। यह अभ्यास ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिण-पूर्वी जल क्षेत्रों के पास किया गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:15 PM (IST)
चीनी सेना ने ताइवान के निकट लड़ाकू विमानों, पनडुब्बीरोधी विमानों व युद्धपोतों के साथ किया सैन्य अभ्यास
चीनी सेना ने कहा- सैन्य अभ्यास चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी था

ताइपे, एपी। चीनी सेना ने लड़ाकू विमानों, पनडुब्बीरोधी विमानों व युद्धपोतों के साथ मंगलवार को ताइवान के निकट सैन्य अभ्यास किया। प्रतिक्रिया देते हुए ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि समुद्र व हवा की स्थिति को पूरी तरह समझते हुए वह हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार था।

चीनी सेना ने कहा- सैन्य अभ्यास चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी था

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि यह अभ्यास चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी था। चीन ने स्वशासित ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं, जिसे वह अपना क्षेत्र मानता है।

सैन्य अभ्यास ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिण-पूर्वी जल क्षेत्रों के पास किया गया

पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी ने एक बयान में कहा, 'हाल में अमेरिका व ताइवान के उकसावे ने चीनी संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन किया है।' यह अभ्यास ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिण-पूर्वी जल क्षेत्रों के पास किया गया।

चीन ने जून में ताइवान की ओर रिकार्ड 28 लड़ाकू विमान उड़ाए थे

उल्लेखनीय है कि चीन ने जून में ताइवान की ओर रिकार्ड 28 लड़ाकू विमान उड़ाए थे। पिछले हफ्ते, अमेरिका व ताइवान के तटरक्षकों के अधिकारियों ने सहयोग तथा संचार में सुधार पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। इसके बाद अमेरिका ने ताइवान को 40 स्वचालित होवित्जर तोपें बेचने की घोषणा की थी।

chat bot
आपका साथी