ब्रिटेन विदेशी यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों में दे सकता है ढील, ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

ब्रिटेन देश के लोगों को फिर से विदेश में छुट्टियां मनाने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। बुधवार को ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

By Amit KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:22 PM (IST)
ब्रिटेन विदेशी यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों में दे सकता है ढील, ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
ब्रिटेन लोगों को फिर से विदेश में छुट्टियां मनाने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है।

लंदन, रॉयटर्स: ब्रिटेन लोगों को फिर से विदेश में छुट्टियां मनाने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंध के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। बुधवार को ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और देश की सरकार से यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग करी। देश के एक मंत्री के मुताबिक, सरकार यात्रा के लिए क्वारंटीन फ्री जगहों की लिस्ट को बढ़ाने पर विचार कर रही है। लेकिन जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सावधानियां बरती जा रही हैं।

ब्रिटेन के लोगों को अनिवार्य रूप से ज्यादातर देशों की यात्रा करने से रोका जा रहा है, जिनमें यूरोपीय संघ भी शामिल है, क्योंकि वहीं क्वारंटीन और टेस्टिंग के नियम बहुत सख्त हैं। देश के पर्यावरण सचिव जॉर्ज यूस्टिस ने यात्राओं को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि हम उस स्थिति में वापस आ जाएं, जहां हम उन लोगों का समर्थन कर सकें जो यात्रा करना चाहते हैं। लेकिन यह मुश्किल वक्त है, हमें सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य देशों में वायरस के नए रूप सामने आ रहे हैं। जिनपर वैक्सीन का प्रभाव भी कम है। यूस्टिस ने साफ कर दिया है कि यात्रा के लिए ग्रीन लिस्ट में बड़े बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है।

यात्राओं का सीमित दायरा

मौजूदा दौर में सिर्फ ग्यारह ऐसी जगहें हैं, जहां ब्रिटेन के लोग जा सकते हैं और वापसी में उन्हें 10 दिनों का क्वारंटीन नहीं करना पड़ेगा। इन नियमों के कारण पिछले 18 महीनों से लगे प्रतिबंधों ने देश की एयरलाइंस और हॉलिडे कंपनियों को उनके घुटनों पर ला दिया है। ब्रिटेन में यात्रा नियमों में ढील एक चुनौती की तरह है। हालांकि, आशंका है कि ब्रिटेन में ढील के बाद युरोपीय संघ प्रवेश को प्रतिबंधित करना शुरू कर सकता है।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को कहा कि वह चाहती हैं कि यूरोपीय देश, ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य कर दें। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि, जर्मनी की तुलाना में ब्रिटेन में ज्यादा संक्रामक डेल्टा कोरोनावायरस मौजूद हों।

chat bot
आपका साथी