ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री के बाद कृषि मंत्री कोरोना संक्रमित, पिछले हफ्ते G20 बैठक में हुई थीं शामिल

ब्राजील की कृषि मंत्री तेरेजा क्रिस्टीना ने कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्विटर पोस्ट में यह जानकारी दी। एक हफ्ते पहले वह यूरोप में जी 20 मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल हुई थीं। दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा संक्रमित पाए गए थे।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:23 PM (IST)
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री के बाद कृषि मंत्री कोरोना संक्रमित, पिछले हफ्ते G20 बैठक में हुई थीं शामिल
ब्राजील की कृषि मंत्री तेरेजा क्रिस्टीना। (फोटो- रायटर)

साओ पाउलो, रायटर। ब्राजील की कृषि मंत्री तेरेजा क्रिस्टीना ने कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्विटर पोस्ट में यह जानकारी दी। एक हफ्ते पहले वह यूरोप में जी 20 मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल हुई थीं। बता दें कि इससे तीन दिन पहले देश के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र में शामिल होने के लिए न्यूयार्क गए थे।

कृषि मंत्री ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट करके कहा, 'मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। मैं ठीक हूं। मैंने अपनी सभी व्यक्तिगत बैठकें रद कर दी हैं और चिकित्सा मार्गदर्शन अवधि के दौरान आइसोलेट रहूंगी।' वह न्यूयार्क में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन पिछले हफ्ते जी 20 कृषि मंत्रियों के साथ बैठक के लिए इटली का दौरा की थीं।

बता दें कि ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार देर रात जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटों के भीतर 24 हजार 611 मामले सामने आए। इसके साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 13 लाख आठ हजार 178 हो गई है।मंत्रालय के अनुसार, इसी अवधि में मरने वालों की संख्या 648 रही। देश में कोरोना से अब तक पांच लाख 92 हजार 964 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन पहले देश में कोरोना के 36 हजार 473 नए मामलों की पुष्टि हुई और 876 लोगों की मौत हो गई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में अबतक कोरोना के 22 करोड़ 98 लाख 58 हजार 719 मामले सामने आ गए हैं। 47 लाख 13 हजार 543 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अब तक चार करोड़ 21 लाख 63 हजार 561 मामले सामने आ गए हैं और अब तक छह लाख 73 हजार 728  लोगों की मौत हो गई है। 

chat bot
आपका साथी