सीरिया के इदलीब में तुर्की-रूसी संयुक्त पेट्रोलिंग पर हमला, विस्फोट के चपेट में आया मिलिट्री वाहन

तुर्क और रूस के संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान तुर्किश मिलिट्री वाहन पर हमला किया गया।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 03:05 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 03:05 PM (IST)
सीरिया के इदलीब में तुर्की-रूसी संयुक्त पेट्रोलिंग पर हमला, विस्फोट के चपेट में आया मिलिट्री वाहन
सीरिया के इदलीब में तुर्की-रूसी संयुक्त पेट्रोलिंग पर हमला, विस्फोट के चपेट में आया मिलिट्री वाहन

मॉस्को, रॉयटर्स। सीरिया के इदलिब में संयुक्त रूसी तुर्किश पेट्रोलिंग के दौरान तुर्किश मिलिट्री वाहन सोमवार को बम विस्फोट के चपेट में आ गया। यह जानकारी RIA न्यूज एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से दी है। घटना में किसी रूसी सैनिक को चोट नहीं आई।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'बढ़ते आतंकी हमलों को देखते हुए पिछले सप्ताह इदलीब में एम-4 हाइवे के करीब होने वाले संयुक्त सैन्य पेट्रोलिंग को रूस और तुर्की ने निरस्त कर दिया था।' अंकारा और मॉस्को में कई सप्ताह के झड़प के बाद इलाके में सीजफायर पर सहमति जताते हुए मार्च में रूस और तुर्की ने संयुक्त तौर पर पेट्रोलिंग शुरू की। कट्टरपंथियों द्वारा हालिया हमलों के कारण पेट्रोलिंग को बंद करना पड़ा। यह जानकारी मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा  ( Maria Zakharova) ने दी। 

लंबे संघर्ष के बाद सीरिया के इदलिब में इसी साल के मार्च महीने में रूस और तुर्की के बीच संयुक्त पेट्रोलिंग को लेकर डील की गई थी। इसके तहत सीरिया के इदलिब में प्रमुख पूर्वी-पश्चिमी हाईवे के किनारे तुर्की और रूस 15 मार्च से सुरक्षित कॉरिडोर स्थापित करने और उस पर संयुक्त पेट्रोलिंग पर सहमत हो गए। क्षेत्र में तनाव घटाने के लिए गुरुवार को मॉस्को में हुई वार्ता के बाद एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। तुर्की और रूस के विदेश मंत्रियों की ओर से जारी इस संयुक्त बयान के मुताबिक, सुरक्षित कॉरिडोर एम-4 हाईवे पर छह किमी उत्तर और छह किमी दक्षिण की ओर पेट्रोलिंग की डील की गई थी। दोनों देशों की सेना ने सीरिया के पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले एम 4 हाइवे के पास कुल 24 पेट्रोलिंग किए। इसमें से एक हाल में ही ट्रुंबा ओर ऐन अल हैवरोन रोड के पास बुधवार को किया गया।

chat bot
आपका साथी