बेल्जियम के 26 वर्षीय प्रिंस जोआचिम कोरोना संक्रमित, स्‍पेन में एक पार्टी में हुए थे शामिल

बेल्जियम के 26 वर्षीय प्रिंस कोरोना जांच के दो दिन पूर्व ही वह स्‍पेन की यात्रा से लौटे थे। स्‍पेन प्रवास के दौरान वह वहां के शहर कोर्डोबा में पार्टी में भी शामिल हुए थे

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 01:35 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 01:43 PM (IST)
बेल्जियम के 26 वर्षीय प्रिंस जोआचिम कोरोना संक्रमित, स्‍पेन में एक पार्टी में हुए थे शामिल
बेल्जियम के 26 वर्षीय प्रिंस जोआचिम कोरोना संक्रमित, स्‍पेन में एक पार्टी में हुए थे शामिल

ब्रसेल्‍म, एजेंसी। बेल्जियम के 26 वर्षीय प्रिंस जोआचिम की कोरोना जांच पाजिटिव आई है। वह कोरोना संक्रमित हैं। बताया जा रहा है कि स्‍पेन में लॉकडाउन के दौरान एक पार्टी में शामिल हुए थे। यह कयास लगाया जा रहा है कि इसी दौरान वह कोरोना संक्रमित हुए। राजमहल ने बीबीसी को यह जानकारी दी है कि प्रिंस इंटर्नशिप के लिए स्‍पेन की यात्रा पर थे। वह‍ स्‍पेन से लौटे हैं। बीबीसी ने शनिवार को सूचना दी कि कोरोना जांच के दो दिन पूर्व ही वह स्‍पेन की यात्रा से लौटे थे। स्‍पेन प्रवास के दौरान वह वहां के शहर कोर्डोबा में पार्टी में भी शामिल हुए थे। इस पार्टी में 27 लोग शामिल थे। प्रिंस जोआचिम  बेल्जियम के राजा फ‍िलिप के भतीजे हैं।

प्रिंस ने लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखा 

प्रिंस जोआचिम ने कोर्डोबा में लागू लॉकडाउन के नियमों उल्‍लंघन किया है। लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक मौजूदा समय में एक स्‍थल पर 15 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं। इसलिए प्र‍िंस ने सरकारी नियमों की अनेदखी की है। फ‍िलहाल पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दिया है। बता दें कि यहां लॉकडाउन के नियमों केउल्‍लंघन पर दंड का प्रावधान है। इन नियमों के उल्लंघन पर पार्टी में मौजूद प्रत्‍येक व्‍यक्ति पर 11,100 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पार्टी में शामिल सभी लोगों को क्‍वारंटाइन किया गया है।

स्‍पेनिश सरकार के एक प्रतिनिधि पार्टी की निंदा की

कोर्डोबा में स्‍पेनिश सरकार के एक प्रतिनिधि राफेला वालेंज़ुएला ने इस शाही पार्टी की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि ऐसे हालात में जब देश जबरदस्‍त कोरोना महामारी से जूझ रहा है, हजारों मौत हो चुकी है, इस तरह की पार्टी को एक गैर जिम्‍मेदाराना हरकत बताया। उन्‍होंने कहा इस पार्टी को लेकर मैं चकित हूं। प्रतिनिधि राफेला ने कहा एक स्‍पेनिश अखबार द्वारा इस पार्टी को कवर किया गया था, लेकिन उस दस्‍तावेज में राजकुमार का नाम नहीं आया था। 

स्‍पेन की एक महिला मित्र के साथ थे प्र‍िंस 

बेल्जियम की मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस जोआचिम स्‍पेन की यात्रा पर थे। रिपोर्ट के मुताबिक वह स्‍पेन की एक पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उनकी एक स्‍पेन की एक महिला मित्र विक्टोरिया ओर्टिज भी शामिल थी। इसकी पुष्टि की गई है।

chat bot
आपका साथी