भारत में फंसे आस्ट्रेलियन का मॉरिसन सरकार पर मुकदमा, कहा- फ्लाइट की बंद और अब जेल भेजने की धमकी

आस्ट्रेलिया की सरकार ने इतिहास में पहली बार भारत में 14 दिन से ज्यादा रहने वाले आस्ट्रेलियाई नागरिकों के भी देश में आने पर प्रतिबंध लगाया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि भारत से यात्रा पर प्रतिबंध सही है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 08:47 PM (IST)
भारत में फंसे आस्ट्रेलियन का मॉरिसन सरकार पर मुकदमा, कहा- फ्लाइट की बंद और अब जेल भेजने की धमकी
भारत में फंसे आस्ट्रेलियन का मॉरिसन सरकार पर मुकदमा, कहा- फ्लाइट की बंद और अब जेल भेजने की धमकी

मेलबर्न, प्रेट्र। भारत के बेंगलुरु में फंसे 73 वर्षीय आस्ट्रेलियाई नागरिक गेरी न्यूमेन ने सिडनी की कोर्ट में संघीय सरकार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गेरी ने कहा है कि वह भारत में फंसे हुए हैं। आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से फ्लाइट के आने पर रोक लगा दी है। अब धमकी भी दी जा रही है कि आस्ट्रेलिया आने वालों पर जुर्माना लगाकर जेल भेजा जाएगा। गेरी के वकील ने सरकार के इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस कराने की मांग की है।

आस्ट्रेलिया की सरकार ने इतिहास में पहली बार भारत में 14 दिन से ज्यादा रहने वाले आस्ट्रेलियाई नागरिकों के भी देश में आने पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार ने इसका उल्लंघन करने पर पांच साल की जेल और 50899 डॉलर (करीब 37 लाख 56 हजार रुपये) के जुर्माने का प्रविधान किया है। अदालत ने कहा है कि इस मामले की 24 से 48 घंटे के बीच सुनवाई की तारीख तय की जाए।

इधर आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि भारत से यात्रा पर प्रतिबंध सही है। यह देश में तीसरी लहर रोकने के लिए जरूरी है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। 

भारत के कार्गो शिप में चालक दल के 14 सदस्य कोरोना संक्रमित

भारत से अफ्रीका के डरबन पहुंचे कार्गो शिप पर चालक दल के 14 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह जानकारी दक्षिण अफ्रीका की ट्रांसनेट नेशलन पोर्ट अथॉरिटी ने दी।

ट्रंासनेट के प्रवक्ता ने बताया कि शिप के डरबन आने के दौरान उसमें एक चीफ इंजीनियर की मौत हो गई थी। जांच में पता चला है कि उनकी मौत कोरोना से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई। चालक दल के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। जिसमें चौदह सदस्य संक्रमित मिले हैं। सभी को अन्य सदस्यों से अलग कर दिया गया है। इस शिप को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। कार्गो शिप से बाहर आने और अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है।

chat bot
आपका साथी