वैज्ञानिकों ने खोज निकाला सबसे पुराने जानवर का जीवाश्म

अंडाकार शरीर वाला डिकइनसोनिया नामक यह जानवर धरती पर हुए कैंब्रियन एक्सप्लोजन से पहले पाया जाता था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 05:55 PM (IST)
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला सबसे पुराने जानवर का जीवाश्म
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला सबसे पुराने जानवर का जीवाश्म

मेलबर्न, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने सबसे प्राचीन जानवर का जीवाश्म खोजा है। करीब 1.4 मीटर लंबा यह जानवर 55.8 करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी पर रहता था। अंडाकार शरीर वाला डिकइनसोनिया नामक यह जानवर धरती पर हुए कैंब्रियन एक्सप्लोजन से पहले पाया जाता था। कैंब्रियन एक्सप्लोजन नामक यह घटना करीब 54.1 करोड़ वर्ष पहले हुई थी। इसकी अवधि दो से ढाई करोड़ साल तक बताई जाती है।

इसके बाद ही धरती पर आधुनिक और जटिल जीवों का विकास हुआ था। ऑस्ट्रेलिया नेशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने रूस के उत्तर-पश्चिम में मौजूद श्वेत सागर के पास डिकइनसोनिया का यह जीवाश्म खोजा। इसमें कोलेस्ट्रॉल के अणु भी पाए गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया नेशनल यूनिवर्सिटी के जोशेन ब्रॉक ने कहा, 'जीवाश्म से मिले वसा के अणुओं से पता चलता है कि 55.8 करोड़ वर्ष पहले भी बड़े आकार वाले जानवर बहुतायत में पाए जाते थे।' करीब 75 वर्षो से शोधकर्ताओं के बीच सबसे बड़े जानवर के जीवाश्म को लेकर मतभेद था। इस खोज के बाद सिद्ध हो गया कि डिकइनसोनिया ही सबसे बड़ा प्राचीन जानवर है।

chat bot
आपका साथी