दोहा में जारी है शांति वार्ता और अफगान में जारी है तालिबानी हमले, 20 जवानों की मौत

कतर की राजधानी में तालिबान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता जारी है लेकिन अफगानिस्तान के निमरोज में हुए तालिबानी हमले में 20 जवानों की मौत हो गई। यह ताजा घटना खाशरोद जिला स्थित पुलिस चौकी पर हुए तालिबानी हमले की है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:42 PM (IST)
दोहा में जारी है शांति वार्ता और अफगान में जारी है तालिबानी हमले,  20 जवानों की मौत
अफगानिस्तान में पुलिस चौकी को निशाना बना तालिबान ने किया हमला, 20 जवानों की मौत

काबुल, एएनआइ। अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गुरुवार शाम निमरोज प्रांत के खाशरोड जिला स्थित पुलिस चौकी पर तालिबानी हमले में करीब 20 सेना के जवान मारे गए। टोलो न्यूज के अनुसार, खाशरोड के जिला गर्वनर जलिल अहमद वतनदोस्त (Jalil Ahmad Watandost) ने कहा कि 6 सुरक्षा जवानों को तालिबान ने बंधक बना लिया है। हालांकि हमले की अधिक जानकारी उन्होंने नहीं दी। 

सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरों के अनुसार सैनिकों को तालिबान ने बंधक बना लिया है। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) की ओर से अभी तक इस मामले में किसी तरह का बयान नहीं आया है।  कतर की राजधानी दोहा  में जारी शांति वार्ता के बावजूद देश भर में हिंसा में तेजी आई है। 

गुरुवार को अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि तालबानी आतंकियों ने अंतिम 24 घंटों में 24 प्रांतों पर हमला किया। इसमें ताखर (Takhar), हेलमंद (Helmand),  उरूजगान (Uruzgan), कुंदूज ( Kunduz), बागलान (Baghlan), लागमान (Laghman), पाकतिया (Paktia), पाकटिका (Paktika), गजनी ( Ghazni) , लोगार (Logar) , मैदान वारदाक (Maidan Wardak), कंधार (Kandahar),  जाबुल (Zabul),  हेरात (Herat), फराह (Farah), बादगीस (Badghis), फरयाब (Faryab), सार-ए-पुल (Sar-e-Pul) और बादख्शां प्रांत (Badakhshan) शामिल हैं। 

इससे पहले बुधवार रात अफगानिस्तान के तखर प्रांत में अफगान वायुसेना के हवाई हमले में तालिबान के कई कमांडो समेत 12 आतंकी ढेर हो गए थे। ये तालिबानी आतंकी हाल में पुलिस हेडक्वार्टर पर हुए हमले में शामिल थे। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि तखर प्रांत के एक गांव में बुधवार को तालिबान लड़ाकों ने इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था। इसके बाद अफगान वायुसेना ने तालिबानी लड़कों पर देर रात एयर स्ट्राइक की, जिसमें तालिबान के कई कमांडर समेत 12 आतंकी ढेर हो गए।

21 अक्टूबर को आतंकी संगठन तालिबान द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 25 अफगान सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। तखार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जावेद हेजरी ने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। आतंकियों को इस मुठभेड़ में भारी क्षति पहुंची है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इस मुठभेड़ में कितने आतंकी मारे गए हैं। 

chat bot
आपका साथी