कजाखस्तान में तेज हुआ चीन विरोधी प्रदर्शन, 50 से ज्यादा लोगों को लिया गया हिरासत में

कजाखस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि 57 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 09:00 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 09:00 PM (IST)
कजाखस्तान में तेज हुआ चीन विरोधी प्रदर्शन, 50 से ज्यादा लोगों को लिया गया हिरासत में
कजाखस्तान में तेज हुआ चीन विरोधी प्रदर्शन, 50 से ज्यादा लोगों को लिया गया हिरासत में

अल्माटी, रायटर। सोवियत गणराज्य का हिस्सा रहे मध्य एशियाई देश कजाखस्तान में चीन विरोधी स्वर तेज होने लगे हैं। चीन के बढ़ते प्रभाव के विरोध में शनिवार को कजाखस्तान के दो बड़े शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

चीन कजाखस्तान में निवेश करने वाला सबसे बड़ा देश है। वह अपने पड़ोसी का कारोबारी साझेदार देश भी है। चीन अपने यहां से कुछ संयंत्रों और फैक्टि्रयों को कजाखस्तान में लाने की तैयारी में है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

कजाखस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि 57 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ आरोप लगाए जा सकते हैं। वहीं पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा।

शनिवार के विरोध प्रदर्शन का आयोजन फ्रांस में शरण लेने वाले कजाखस्तान के बैंकर मुख्तार अबलयाजोव के समर्थकों ने किया था। अबलयाजोव कजाखस्तान के पहले राष्ट्रपति नूर सुल्तान नझरबायेव के कट्टर आलोचक रहे हैं। नझरबायेव ने तीस साल तक सत्ता में रहने के बाद पिछले मार्च में पद छोड़ा था। लेकिन दूसरे तरीके से फिर सत्ता पर कब्जा जमा लिया है।

chat bot
आपका साथी