निकोबार द्वीप समूह में महसूस किए भूकंप के झटके

आज यानी मंगलवार को सुबह निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। ये झटके सुबह 6.30 बजे लोगों को महसूस हुए।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 07:38 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 07:51 AM (IST)
निकोबार द्वीप समूह में महसूस किए भूकंप के झटके
निकोबार द्वीप समूह में महसूस किए भूकंप के झटके

नई दिल्ली, एएनआइ। आज यानी मंगलवार को सुबह निकोबार द्वीप समूह (Nicobar islands region) में भूकंप( Earthquake) के झटके महसूस किए हैं। ये झटके सुबह 6.30 बजे लोगों को महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। 

रिक्टर पैमाने पर  भूकंप की  तीव्रता 5.8 मापी गई है। फिलहाल इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं आई है। आपको बता दें कि इससे पहले कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे पहले सोमवार को गुजरात के बनासकांठा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, हालांकि इस भूकंप से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

फिलीपींस में भूकंप के झटके 

फिलपींस मं बुधवार को आए भूकंप से 5 लोगों की मौत हो गई थी। यह भूकंप काफी भयंकर था इसमें काफी नुकसान भी हुआ था। 

राजस्थान के  बीकानेर में भूकंप के झटके 

इससे पहले 13 अक्टूबर 2019 को राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई थी। इस भूकंप से लोगों के बीच काफी अफरा-तफरी मच गई थी,  हालांकि इसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

इंडोनेशिया में भूकंप 

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में भूकंप के झटके काफी महसूस किए जाते हैं। पिछले महीने आए भूकंप में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें धराशाही हो गई थी। 

पाकिस्तान में  भूकंप

पिछले महीने पाकिस्तान समेत भारत के राज्य कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप इतना भयंकर था। इसमें काफी लोगों को नुकसान हुआ था। इसके अलावा कई लोग घायल भी हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: भूकंप के झटके ने दिए बड़े खतरे के संकेत, पिछले दस साल में 250 कांप चुकी है जम्मू कश्मीर की धरती

यह भी पढ़ें: क्‍यों आ रहे बड़ी तीव्रता के भूकंप, नासा के वैज्ञानिकों ने किया सनसनीखेज खुलासा...

chat bot
आपका साथी